Let’s travel together.

गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड ने पर्यावरण दिवस का आयोजन

0 359

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड, सिलतरा में पर्यावरण दिवस का उत्साह पूर्वक आयोजन किया गया| जिसमें सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई एवं संयंत्र परिसर के अंदर कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण के प्रति जागरूकता रैली से की गई तथा परिसर के अंदर ही विभिन्न प्रकार के पौधे मूलतः करंज, बादाम, जाम जामुन, आम व अन्य छायादार तथा फलदार प्रजातियों सहित लगभग 550 पौधों का रोपण किया गया।


वृक्षारोपण कार्यक्रम में श्री अभिषेक अग्रवाल (कार्यकारी निदेशक), श्री कुमार अग्रवाल ( निदेशक) श्री विवेक अग्रवाल (मुख्य कार्यकारी अधिकारी), श्री रविंद्र के.वी.एस. के. एन. (प्रेसिडेंट, पैलेट डिविजन), श्री राहुल करवाल (वाइस प्रेसिडेंट, स्टील डिवीजन) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारी शामिल हुए|
श्री संजय श्रीवास्तव (विभागाध्यक्ष, पर्यावरण) ने इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “Only One Earth” में अपनी जानकारी सभी के साथ साझा की, समापन में वहां उपस्थित लोगों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई|


गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड, पर्यावरण संरक्षण के लिए समुचित प्रयास हेतु कृत संकल्पित है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811