Let’s travel together.

पंचायत उन्नति सूचकांक को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन

0 172

-उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पंचायत को किया गया सम्मानित

– शिवपुरी के पंचायती राज प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित हुई कार्यशाला

– सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप बेहतर प्रदर्शन करने वाली पंचायत को किया गया सम्मानित

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्थित पंचायती राज प्रशिक्षण केंद्र में पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआई 1.0) को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में पंचायत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा विभिन्न ग्राम पंचायत की सरपंच व सचिव मौजूद रहे। इस दौरान पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआई 1.0) वर्ष 2022-23 का विमोचन किया गया और उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को सम्मानित किया गया।
कार्यशाला में पंचायत एवं जिला विकास सूचकांक के 9 विषयों पर जिले की चयनित ग्राम पंचायत का मूल्यांकन प्रस्तुत किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ग्राम पंचायत इंदरगढ़ जनपद पंचायत नरवर को प्रथम पुरस्कार ग्रुप में 11000 रुपए की राशि प्रदान की गई। इसके अलावा द्वितीय व तृतीय स्तर पर आने वाली पंचायत को भी प्रस्तुत किया गया और 10 अन्य पंचायत को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर मनीष पांडे व कुलदीप शर्मा, डीपीएम आरजीएसए ने पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यशाला में पीपीटी के माध्यम से (पीएआई 1.0) की विस्तृत जानकारी दी गई। सतत विकास के लक्ष्य को किस तरह से पाना है इसके बारे में बताया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |     आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित      |     ज्ञानेश कुमार स्तीफा दो नारों के बीच कांग्रेस ने अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     नूतन इस्पात के विस्तारीकरण की जनसुनवाई ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811