Let’s travel together.

सहायक संचालक शिक्षा मोनिका पटेल ने किया औचिक निरीक्षण

0 253

गैरतगंज रायसेन ।ब्लॉक के शा. हाई स्कूल सोडरपुर शासकीय हाईस्कूल रजपुरा, शासकीय हाई स्कूल हिनोतिया महलपुर , शासकीय हाई स्कूल पडरिया गंज का दिनांक 2/8/2025 को आकस्मिक निरीक्षण किया गया सभी नियमित शिक्षक उपस्थित थे अतिथि शिक्षको द्वारा कार्यों में लापरवाही बरतने की प्रवृत्ति पाई गई । ऐसे अतिथि शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कारवाही के निर्देश भी सहायक संचालक ने दिए।बच्चों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम थी, शत प्रतिशत बच्चों की शाला में उपस्थित के लिए शिक्षकों को निर्देशित किया।
सभी विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तक का वितरण किया जा चुका है साथी प्रवेश प्रक्रिया भी प्रचलन में हैं एवं साइकिल हेतु पात्र विद्यार्थियों हेतु मैपिंग का कार्य भी प्रचलन में है विद्यार्थियों से संवाद किया गया तथा उन्हें कक्षा दसवीं में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया सहायक संचालक द्वारा अभी जुलाई महीने में शिक्षकों द्वारा किए गए अध्यापन कार्य का भी निरीक्षण किया एवं उसे संबंध में विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे तथा ऐसे विद्यार्थियों जिनका बेहतर प्रदर्शन था उन्होंने एवं अन्य विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु हेतु प्रेरित किया। साथ ही विद्यालय को साफ सफाई एवं शौचालय को व्यवस्थित करने हेतु निर्देश दिए गए एवं शाला समय पर खुले एवं शाला समय पर बंद हो साथी शिक्षकों को नियमित विद्यालय आने हेतु निर्देशित भी किया गया। और शाला परिसर में वृक्षारोपण करने का संदेश दिया। और लापरवाही बरतने पर कड़ी कारवाही करने का भी कहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने भटलो में सन्नई नाला में बने पुल का किया लोकार्पण     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बिछिया नदी में पुल निर्माण का किया भूमिपूजन     |     लाड़ली बहना योजना से महिलाओं को मिल रही आर्थिक मजबूती     |     बालमपुर से कंकाली धाम तक 35 किमी निकली चुनरी यात्रा, 8 घंटे तक चिलचिलाती धूप में नंगे पैर चले हजारों श्रद्धालु     |     भक्ति और गरबा की उमंग में सराबोर हुआ सिल्वर स्प्रिंग्स गरबा महोत्सव     |     छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव 2026’का आयोजन     |     नेशनल हाइवेज़ इंफ्रा ट्रस्ट की सराहनीय पहल,तरपोंगी की 10 छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा का सफर हुआ आसान     |     मध्य प्रदेश संस्कृत विभाग की ओर से दशहरा मैदान पर किया गया शक्ति पर्व का आयोजन      |     केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे नगर परिषद नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण     |     अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था का हिंदी सेवी सम्मान समारोह 16 अक्टूबर को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811