Let’s travel together.

हत्या के आरोप में चार सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा

0 119

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले की ग़ैरतगंज तहसील के देहगांव थाना अंतर्गत दलित युवक के हत्याकांड की घटना में 19 दिसंबर 2020 को वीर सिंह अहिरवार नामक युवक की खेत पर जाते समय चार सगे भाई रामकेश गूजर , लक्ष्मी नारायण गूजर , गुड्डा गूजर एवं बनिया उर्फ दीवान गुर्जर ने अपने घर के सामने घेरकर कुल्हाड़ी तथा फरसा से हत्या कर दी थी ।
जिसकी रिपोर्ट मृतक के पिता इमरत सिंह अहिरवार द्वारा की गई थी।
पुलिस ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम तथा हत्या का मामला दर्जकर विवेचना में लिया था ।

प्रकरण की विवेचना तत्कालीन बेगमगंज एसडीओपी सुनील कुमार वरकडे द्वारा किए जाने के उपरांत उपरोक्त प्रकरण में चालान विशेष जिला न्यायाधीश अरविंद रघुवंशी के न्यायालय रायसेन में पेश किया था।
विशेष जिला न्यायाधीश अरविंद रघुवंशी ने प्रकरण में मृतक वीरसिंह अहिरवार की ओर से सहायक निदेशक अभियोजन अनिल कुमार मिश्रा एवं विशेष लोक अभियोजक धनीराम विश्वकर्मा द्वारा की गई पैरवी में तर्क एवं दलीलों को सुनने के पश्चात आरोपी चारों सगे भाइयों में रामकेश गूजर 40 वर्ष , लक्ष्मी नारायण गूजर 42 , गुड्डा गूजर 27 एवं बनिया उर्फ दीवान गूजर 35 वर्ष सभी निवासी टीलाकला थाना देवनगर तहसील गैरतगंज को वीर सिंह अहिरवार की हत्या का दोषी पाते हुए ,आजीवन कारावास की सजा एवं ₹500 के अर्थ दंड से दंडित करके जेल भेज दिया ।
प्रकरण में अभियोजन की ओर से पेश किए गए 15 गवाहों एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर विशेष जिला न्यायाधीश श्री रघुवंशी ने 50 पेज का फैसला दिया है ।
घटना के संबंध में अभियोजन पक्ष ने बताया कि दिनांक 19 दिसंबर 2020 को फरियादी इमरत सिंह अहिरवार ने आरक्षि केंद्र देवनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि सुबह 8 बजे के करीब उसका पुत्र वीर सिंह अहिरवार अपनी मोटरसाइकिल से निकलकर खेत पर जा रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले चारों सगे भाइयों ने उसकी मोटरसाइकिल को अपने घर के सामने रोककर पहले अभद्रता करना शुरू कर दिया और उसके बाद चारों ने उसे पर प्राण घातक हमला करके कुल्हाड़ी तथा फरसा से उसकी हत्या कर दी थी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कमलेश राजपाल बने भाजपा किसान मोर्चे के जिला अध्यक्ष      |     बेटे ने की बाप की हत्या,पुलिस ने हत्यारे बेटे को किया गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित     |     कोड़ी में गलत डायवर्जेंन से वाहन चालक परेशान, सांची रोड पर रास्ता भटक रहे लोग     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक कर्मचारीयों की हड़ताल,  भीषण गर्मी से कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ी      |     विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को आयोजित होंगी जागरूकता गतिविधियां     |     बम्होरी में जिला स्तरीय युवा संगम मेला सम्पन्न विभिन्न कम्पनियों द्वारा 65 युवाओं का किया गया  चयन     |     नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जलाया विपक्षी पार्टियों का पुतला      |     राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित, गढ़ी में एसडीएम हुए शामिल     |     खेत की मेड़ से विधानसभा की मेज तक, किसान की आवाज कभी दबने नहीं दूँगा– अनुज शर्मा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811