Let’s travel together.

भाजपा विधायक की कार के उड़े परखच्चे, स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार भिड़ंत, बाल-बाल बचे MLA साहब..

0 98

झांसी। यूपी के जिला झांसी से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां चिरगांव थाना क्षेत्र में नेशनल-27 हाईवे बाईपास पर भाजपा विधायक की कार दुर्घटना का शिकार हो गई। दरअसल, बीजेपी विधायक जवाहरलाल राजपूत अपनी कार से जा रहे थे तभी हाइवे पर उनकी का स्कॉर्पियो से भिड़ंत हो गई। लेकिन भाजपा विधायक कोई चोट नहीं आई और बाल बाल बच गए।

 जानकारी के अनुसार कोतवाली मोठ क्षेत्र के ग्राम अटरिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत अपने गनर व ड्राइवर के साथ फॉर्च्यूनर कार द्वारा झांसी से ग्राम अटरिया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह चिरगांव थाना क्षेत्र बाईपास नेशनल हाईवे 27 पर से निकल रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो कार ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

वहीं भाजपा गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत समेत सभी लोग इस दुर्घटना में मामूली चोटों के साथ बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही चिरगांव थाना प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी को सुरक्षित कार से बाहर निकाल कर इलाज क़े लिए अस्पताल भेजा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811