शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन
पुलिस के नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत आज निजी शैक्षणिक संस्था एचपी पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा नशा जीवन का असाध्य रोग थीम पर निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।प्रतियोगिता में दर्जनों छात्र -छात्राओं ने भाग लिया ।

निबंध एवं रंगोली में प्रथम , द्वितीय , तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार से प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव एवं थानाप्रभारी राजीव उइके तथा संस्था के फाउंडर शुभाष श्रीवास्तव के द्वारा पुरुस्कृत किया गया।