Let’s travel together.

आदिवासी बाहुल्य 9 गांवों में आबकारी टीम की दबिश, अवैध शराब और बड़ी मात्रा में महुआ लाहन बरामद

0 95

– आबकारी विभाग बेगमगंज द्वारा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही

रायसेन। आबकारी अमले ने आदिवासी बाहुल्य नो गांवों में दविश देकर अवैध हाथ भट्ठी शराब,विदेशी मदिरा सहित बड़ी मात्रा में महुआ लाहन जप्त किया हे।कारवाही के दौरान सात प्रकरण दर्ज किए गए हे।

कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा एवं सहायक आयुक्त आबकारी  दीपक अवस्थी जिला रायसेन के निर्देश पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमति सरिता चंदेल, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमति बबीता भट्ट आबकारी उपनिरीक्षक वृत बेगमगंज  रविन्द्र अहिरवार, उपनिरीक्षक वृत बरेली  राजेश विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक वृत रायसेन  मुकेश श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक वृत ओबेदुल्लागंज  गौरव भद्रसेन, उपनिरीक्षक  सुनील कुमार मीणा की संयुक्त टीम ने मुखबिर प्राप्त सूचनाओं एवं शिकायतों के आधार पर अवैध मदिरा के विरुद्ध  आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र प्रतापगढ़, उचेरा जमुनिया, देवरी, पटना, बिकलपुर, मेहगंवा, परासिया एवं जैथारी में दविश देकर विदेशी शराब, कच्ची एवं महुआ लाहन बरामद कर धारा 34- 1 एवं 34- 2 के तहत कुल 07 प्रकरण दर्ज किया गया ।

कुल जब्त मदिरा में 04 बल्क लीटर विदेशी शराब, लगभग 62 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त एवं लगभग 1000 किलो महुआ लाहन बरामद हुआ महुआ लहान का सेंपल लेकर मोके पर नष्ट किया गया।जप्त कुल मदिरा का अनुमानित मूल्य 119000/ – रूपये है।
उक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक निजाम खान, आरक्षक गोविंद महावार, माजिद खान, प्रवीण अहिरवार, सत्यवान एवं नगर सैनिको का सराहनीय सहयोग रहा l

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811