Let’s travel together.

सांची विश्वविद्यालय का जल्द होगा दीक्षांत समारोह, श्रीलंका के उपतिस्स नायक थैरो को दी जाएगी मानद उपाधि

0 85

• साँची विश्वविद्यालय की विद्या परिषद में निर्णय
• भारतीय दर्शन विभाग का नाम बदलकर दर्शन विभाग किया

सांची रायसेन।  साँची बौद्ध भारतीय-ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की विद्या परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। कुलगुरु प्रो वैद्यनाथ लाभ की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय परिसर में हुई बैठक में दीक्षांत समारोह आयोजित करने पर चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया। दीक्षांत समारोह की वेशभूषा एवं अन्य विषयों पर चर्चा उपरांत जनवरी-फरवरी में कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी।
विद्या परिषद की बैठक में सभी विषयों का पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप करने पर सहमति बनी। इस हेतु सभी विषयों के बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक बुलाकर पाठ्यक्रम में आवश्यक बदलाव किया जाएगा।

साँची विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने बौद्ध धर्म के विद्वान और श्रीलंका महाबोधि सोसायटी के पूजनीय बेनेगल उपतिस्स नायक थैरो को मानद उपाधि देने का भी प्रस्ताव पारित किया। उक्त प्रस्ताव पूजनीय थैरो के साँची एवं बौद्ध धर्म में योगदान पर आधारित है।

विद्या परिषद ने भारतीय प्राचीन सुरक्षा एवं स्वयं सुरक्षा तकनीकों को लोकप्रिय करने के लिए विभिन्न पाठ्यक्रम लागू करने का भी फैसला किया। इस हेतु डिप्लोमा एवं प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम लागू होंगे। समिति ने विद्या वाचस्पति (PhD) की उपाधि में प्रवेश हेतु विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा नियम अंगीकार करने का भी निर्णय लिया।
विद्या परिषद में भारतीय दर्शन विभाग का नाम बदलकर दर्शन विभाग करने का फैसला हुआ। अकादमिक समरूपता की दृष्टि से नाम बदला गया। इसके पूर्व वैकल्पिक शिक्षा विभाग का नाम भी बदलकर शिक्षा विभाग किया जा चुका है। विद्या परिषद ने इस वर्ष के अकादमिक कैलेंडर को भी सहमति प्रदान की। समिति में बाह्य विशेषज्ञ डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के दर्शन विभाग से प्रो अंबिकादत्त शर्मा, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से प्रो पुष्पलता सिंह एवं पालि विभाग कोलकाता विश्वविद्यालय की डॉ शाश्वती मुत्सुद्दि शामिल हुई। विद्या परिषद के सदस्य सचिव और कुलसचिव प्रो नवीन कुमार मेहता ने कार्यवाही का संचालन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811