Let’s travel together.

रायसेन के उत्कृष्ट विद्यालय में हंगामा, छात्राओं ने प्राचार्य पर लगाए मारपीट के आरोप

0 48

विद्यार्थी परिषद के साथ किया चक्का जाम

रायसेन के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में शुक्रवार को छात्राओं ने प्राचार्य स्वाति चौहान के खिलाफ प्रदर्शन किया। कक्षा 12वीं की छात्राओं ने प्राचार्य पर मारपीट का आरोप लगाया। छात्राओं ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्कूल के सामने सड़क पर चक्का जाम कर दिया।

जाम के दौरान सागर रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्कूली वाहन और यात्री बसें भी फंस गईं। कुछ वाहन चालकों के साथ छात्रों की नोक-झोंक भी हुई। सूचना मिलने पर एसडीओपी प्रतिभा शर्मा और थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल मौके पर पहुंचे। छात्रों की मांग पर सहायक संचालक मोनिका पटेल ने मौके पर आकर उनकी शिकायत सुनी। लिखित आश्वासन मिलने के बाद दोपहर 3 बजे चक्का जाम समाप्त हुआ।

छात्राओं का कहना है कि लंच के दौरान स्कूल से बाहर जाने पर लौटते समय प्राचार्य ने उनके साथ मारपीट की। संजना लोधी, श्रद्धा सेन, भूमिका दांगी और सिमरन धाकड़ ने प्राचार्य पर टॉर्चर करने का भी आरोप लगाया।

दूसरी तरफ,प्राचार्य स्वाति चौहान ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि वे केवल स्कूल का रिजल्ट सुधारने के लिए छात्राओं को नियमित पढ़ाई करने को कहती हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811