Let’s travel together.

इंदौर-पुणे ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक ट्रेन हुई रवाना सभी श्रेणियों में रही वेटिंग

138

 इंदौर । पश्चिम रेलवे द्वारा इंदौर से घोषित की गई सभी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। गुरुवार को पांचवीं ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन इंदौर-पुणे रवाना हुई। इस ट्रेन की सभी बोगियों में इंदौर से वेटिंग एक दिन पहल से ही शुरू हो चुकी थी। शुक्रवार को पुणे से आने वाली ट्रेन की सभी श्रेणियों में वेटिंग अभी से शुरू हो चुकी है।

पश्चिम रेलवे ने इंदौर से पांचवीं ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन इंदौर-पुणे दी थी। इंदौर-पुणे साप्ताहिक ट्रेन गुरुवार को इंदौर से सुबह 11.15 बजे रवाना हुई। इस ट्रेन की सभी बोगियाें में वेटिंग रही। यह ट्रेन शुक्रवार को सुबह 3.10 बजे पुणे पहुंचेगी। वापसी में पुणे-इंदौर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को सुबह 5.10 बजे पुणे से रवाना होगी और रात 23.55 बजे इंदौर पहुंचेगी। ट्रेन में एक फस्ट एसी, दो थर्ड एसी, 12 स्लीपर और चार सामान्य श्रेणी के कोच जोड़े गए है। उल्लेखनीय है कि इंदौर से पांच स्पेशल ट्रेन की घोषणा की गई है। इनमें इंदौर-पटना, इंदौर-दानापुर, इंदौर-भिवानी, इंदौर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा और इंदौर-पुणे ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन शुरू की जा चुकी हैं।

इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

पुणे-इंदौर-पुणे स्पेशल ट्रेन का संचालन 30 जून तक किया जाएगा। ट्रेन दोनों दिशाओं में सात-सात फेरे लगाएगी। यह ट्रेन इंदौर से रवाना होने के बाद देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत, वलसाड़, वापी, वसई रोड, कल्याण, लोनावला स्टेशनों पर ठहराव देकर पुणे पहुंचेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |     धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811