Let’s travel together.

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

0 130

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बेगमगंज- सुल्तानगंज के द्वारा हरदा जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा राजपूत समाज की छात्रावास में बच्चियों पर किये गये लाठी चार्ज एवं करणी सेना के शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगो पर बर्बरता पूर्ण अत्याचार के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

क्षत्रिय महासभा के सैकड़ों लोग हरदा पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे जहां एसडीएम सौरभ मिश्रा को ज्ञापन देकर बताया कि 12 जुलाई को हरदा जिले में राजपूत समाज के छात्रावास में बच्चियों पर किये गये लाठी चार्ज के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे करणी सेना के लोगों पर पुलिस प्रशासन द्वारा अत्याचार किया गया जिससे करणी सैनिकों को गंभीर चोटें आई हैं और करणी सेना के वाहनों को पुलिस कर्मियों द्वारा छतिग्रस्त भी किया गया है और छत्रिय समाज के छात्रावास में रह रही छात्राओं को पुलिस प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज करके आमानीय कृत्य किया है

क्षत्रिय महासभा बेगमगंज- सुल्तानगंज ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन के माध्यम से मांग की है संबंधित घटना में पुलिस कर्मियों को तत्काल निलंबित किया जाये और घायल करणी सेनिकों को उचित मुआवजा दिया जाए। यदि कार्यवाही नहीं होती है तो क्षत्रिय महासभा सम्पूर्ण प्रदेश में आगामी समय में आंदोलन करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811