Let’s travel together.

महाराणा प्रताप की जयंती पर शोभायात्रा का कांग्रेसजनों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

0 237

सागर। वीरता के लिए दुनिया भर में विख्यात मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित शोभायात्रा का जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद पूर्व पार्षद महेश जाटव का जन्मदिन मनाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

महाराणा प्रताप की जयंती पर क्षत्रिय समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा  के तीन बत्ती पहुंचने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी की अगुवाई में उपस्थित कांग्रेसजनों मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सागर संभाग के प्रभारी डॉ संदीप सबलोक प्रदेश महासचिव जितेंद्र रोहन सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे पूर्व पार्षद महेश जाटव भैयन पटेल ब्लॉक अध्यक्ष फिरदोस कुरेशी दीनदयाल तिवारी अमोल सिंह राजपूत सुनील पावा हेमराज रजक बंटी कोरी साजिद रायन चक्रेश रोहित आनंद हैला आदिल रायन ज़ैद खान आनंद अहिरवार अलीम खान तज्जू इरशाद पठान फैजल कुरेशी आदि ने शोभायात्रा में शामिल क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों को फूल माला पहनाईं तथा सुबह यात्रियों का पुष्प बरसा कर स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि देश की ऐतिहासिक वीर गाथाओं के बीच मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप का नाम इतिहास में वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम और दृढ प्रण के लिये अमर है। उन्होंने ने देश, जाति, धर्म तथा स्वाधीनता की रक्षा के लिए अपने शौर्य से संपूर्ण भारतीय समाज को गौरवान्वित किया है। स्वागत कार्यक्रम के बाद सभी कांग्रेसजनों ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर पूर्व पार्षद महेश जाटव का केक काटकर जन्मदिन मनाया व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

न्यूज सोर्स-डॉ संदीप सबलोक प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सागर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811