Let’s travel together.

पटवारी सहायक-सर्वेयर संघ ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जल्द निराकरण की मांग

0 81

सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज रायसेन

रायसेन जिले की बेगमगंज में पटवारी सहायक/ सर्वेयर संघ ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर बेगमगंज एसडीएम सौरव मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।

संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि लंबे समय से सर्वेयरों की प्रमुख समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में बताया गया कि सर्वेयरों द्वारा रवि फसलों का सर्वेक्षण कार्य किया गया था, लेकिन आज तक उसका भुगतान नहीं हुआ है। इसके साथ ही राजस्व विभाग द्वारा करवाया गया फार्मर आईडी का कार्य भी बिना भुगतान के पूरा किया गया, जिसका मेहनताना अब तक नहीं दिया गया है।

इसके अलावा अन्य मांगों में कार्य की समय सीमा तय करना, यात्रा भत्ता देना, बीमा सुविधा, तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता और कार्य के मानकीकरण जैसे मुद्दे शामिल हैं।

एसडीएम सौरव मिश्रा ने ज्ञापन प्राप्त कर आश्वासन दिया कि संबंधित विभाग को निर्देशित कर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। संघ ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन किया जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811