मण्डीदीप रायसेन से अंकित कुशवाह
मंडीदीप नगर पालिका के 26 वार्डों के प्रत्येक वार्ड में 5 से लेकर 15 लोग पार्षद बनने का दावा कर रहे हैं हर एक शख्स अपने आप को जीत का प्रबल दावेदार बता रहा है बीजेपी हो या कांग्रेस पार्टी का खास कार्यकर्ता बता कर टिकट की लाइन में लगा है नपा अध्यक्ष पद इस बाहर अनारक्षित महिला होने के कारण दिग्गज नेताओं के सपने टूट गएऐसे में वे अपनी गृहणियों के सहारे नपा अध्यक्ष पद की दावेदारी जता रहे हैं जबकि इस दौड़ में कई नेताओं की अध्यक्ष पद की दावेदार महिलाएं ऐसी भी है जो पहली बार जनता का सामना करेंगी उन्हें उनके पति के नाम के बगैर पहचान पाना भी मुश्किल है।

कांग्रेस में नाम लगभग तय है बीजेपी में उम्मीदवारों की भीड़
भाजपा में नगर के हर एक वार्ड से दर्जनों प्रत्याशी टिकट की लाइन में लगे हैं जबकि कांग्रेस में आधे से अधिक वार्डों मे प्रत्याशियों के नाम तय हो चुके हैं और वे प्रचार प्रसार में भी जुट गए हैं संभवत शुक्रवार को कांग्रेस ने अपने वार्ड उम्मीदवारों की अधिकृत घोषणा भी की जा सकती है
कांग्रेस भाजपा सहित अन्य पार्टियां इस समय धर्मसंकट और असमंजस की स्थिति में है तो की पार्टियों को यह समझ में नहीं आ रहा कि हम इतने सारे प्रत्याशियों में टिकट किसको दे और किसको जीत का दावेदार बना कर मैदान में उतारें पार्टी ने जिन अधिकारियों को टिकट वितरण की जिम्मेदारी दी है वे असमंजस में हैं यही कारण है कि अभी तक किसी भी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है