– अनुपस्थित 3 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस
– ग्राम पंचायत गोपीसुर सत्कुण्डा के सचिव को किया निलंबित
रायसेन।मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजू पवन भदोरिया ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण।दो शिक्षक मिले अनुपस्थित दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी।पंचायत सचिव को पंचायत भवन में ताला लगा मिलने के कारण किया निलंबित।
ग्राम पंचायत गोपीसुर सत्कुण्डा के प्राथमिक शाला के दो शिक्षकों को और माध्यमिक शाला सेहतगंज की एक शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस किया जारी।वहीं एक पंचायत सचिव को पंचायत भवन में ताला लगा मिलने के कारण किया निलंबित।ग्राम पंचायत गोपीसुर सत्कुण्डा के सचिव संतोष नामदेव को कार्य में लापरवाही बरतने के लिए निलंबित किया।मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजू पवन भदोरिया ने मध्याह्न भोजन को भी किया चेक।तीनो शिक्षकों से संतुष्ट जबाब नहीं मिलने पर की जाएगी कार्यवाही।