Let’s travel together.

मंडीदीप नगरवासियों में स्मार्ट मीटर को लेकर आक्रोश, धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

0 131

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

नगर मंडीदीप के नागरिकों ने स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ जोरदार आपत्ति जताते हुए बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संजय राजपूत ने नगरवासियों की ओर से सहायक प्रबंधक, मध्य प्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड मंडीदीप को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है!कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल तीन से चार गुना तक बढ़ गया है!जिससे गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। नागरिकों ने बताया कि जितना वेतन मिलता है! उसका अधिकांश हिस्सा केवल बिजली बिल जमा करने में चला जाता है। इससे परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है।

नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया है! कि स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर विभागीय अधिकारी जबरन कनेक्शन काट देते हैं! और अभद्रता करते हैं। साथ ही, लाइन बहाल करने के लिए अवैध वसूली की जाती है।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई है! कि यदि 15 दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो नगरवासी सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन करने को बाध्य होंगे। इसके परिणामों की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पटवारियों के सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     उदयपुरा में जीआई टैग को लेकर किसान संवाद, दिग्विजय सिंह बोले-बासमती की पहचान और किसानों के हक के लिए लड़ेंगे     |     खेत में करंट से चाचा-भतीजे की मौत     |     ओबेदुल्लागंज में सरेराह युवक की पिटाई, वीडियो वायरल     |     बरेली में गणेश चतुर्थी के दौरान देर रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश,पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद स्थिति को नियंत्रण में     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     50 लाख का रेलवे ओवरब्रिज तीन साल से अधूरा, बारिश में कीचड़ में फंस रहे वाहन     |     हरतालिका तीज पर सजा सुहाग का रंग, गांव-गांव गूंजे शिव-पार्वती के जयकारे     |     हिन्दी को सशक्त बनाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी,बैंकिंग कामकाज में हिन्दी भाषा का प्रचलन बढ़ा     |     सेवा भारती के सुपोषण जागरण अभियान का हुआ समापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811