मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
काली टोर पिपरई गांव में रविवार देर रात दो व्यक्तियों में किसी बात को लेकर आपस में मारपीट हो गई। जिससे रामस्वरूप अहिरवार घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार काली टोर पिपरई निवासी रामस्वरूप अहिरवार ने दीवानगंज पुलिस चौकी में गणेश राम साहू निवासी कालीटोर पिपरई के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज कराया है। रामस्वरूप ने कहा है कि देर रात गणेशाराम साहू ने उसके साथ मारपीट की है। जिससे रामस्वरूप घायल हो गया।

दीवानगंज पुलिस ने रामस्वरूप अहिरवार का सांची में मेडिकल कराया इसके पश्चात गणेशाराम साहू के विरुद्ध 296,115,(2),351(3), 3\5 एसटी बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
इनका कहना हे
देर रात रामस्वरूप ने गणेश राम साहू के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है आगे की जांच जारी है
सुनील शर्मा चौकी प्रभारी दीवानगंज