Let’s travel together.

तहसीलदार विहीन तहसील कार्यालय, परेशान होते किसान

0 333

विनोद साहू बाड़ी रायसेन

तहसील कार्यालय बाड़ी अधिकारी विहिन हो गया। तहसील कार्यालय में एकमात्र शेष रहे तह‌सीलदार का भी स्थानांतरण हो गया। इस कार्यालय में एक तह‌सीलदार एवं दो पद नायब तहसीलदार के हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील कार्यालय बाड़ी में पदस्थ तह‌सीलदार प्रमोद कुमार उइके का बेगमगंज स्थानांतरण हो गया है। तहसीलदार के तबादले के साथ ही तहसील कार्यालय बाड़ी अधिकारी विहिन हो गया। यहां पदस्थ नायब तहसीलदार शिब्बू सिंह कसोरिया का पूर्व में ही टीकमगढ़ तबादला हो गया है। एक अन्य नायब तहसीलदार का पद पिछले कई वर्षों से रिक्त पड़ा है। बताया जा रहा है तहसीलदार का तबादला हो जाने से कार्य संचालन के लिए अन्य तहसील के राजस्व निरीक्षक को बाडी का प्रभारी तहसीलदार का दायित्व सौंप कर भेजा जा रहा है। बाड़ी तहसील कार्यालय में पदस्थ एकमात्र राजस्व निरीक्षक सतीश चौधरी का उनके गृह जिले छिंदवाडा में स्थानांतरण हो चुका है। माना जा रहा है कि तहसील कार्यालय बाड़ी के अधिकारी विहिन हो जाने से आमजन के राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं । सूत्रों के अनुसार पिछले लंबे समय से भर्ती नहीं होने से शासन के पास तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार की कमी बनी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811