Let’s travel together.

फील्ड फायरिंग रेंज से लगे गांव में पहुंचे पुलिस और आर्मी के अधिकारी

0 44

– ग्रामीणों से बोले- फायरिंग रेंज में मिलने वाली विस्फोटक सामग्री से रहे दूर

– पुलिस एवं आर्मी अधिकारियों द्वारा फील्ड फायरिंग रेंज से लगे गावों मे लोगों से संवाद किया

– फायरिंग रेंज मे मिलने बाली बिस्फोटक सामग्री के बारे मे जागरुक किया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में बुधवार को आर्मी कैंट बबीना की यूनिट और पिछोर पुलिस के द्वारा आर्मी की फील्ड फायरिंग रेंज से लगे हुए गांवों में पुलिस और आर्मी के अधिकारियों ने पहुंच कर ग्रामीण जनों से संवाद किया और उन्हें बताया कि फील्ड फायरिंग रेंज से लगे हुए गांव के लोग अक्सर फायरिंग रेंज में अंदर चले जाते हैं और कई बार चोरी करना, लकड़ी काटना और रेत भरने जैसी शिकायतें आती हैं जो कि पूरी तरह से गैरकानूनी है। आज के इस संयुक्त ऑपरेशन में पिछोर पुलिस और बबीना आर्मी की यूनिट के जवानों ने संबंधित गांवों में फ्लैग मार्च भी निकाला और गांव वालों को आगाह किया कि आगे से फील्ड फायरिंग इलाके में अवैध गतिविधि करते पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा आर्मी के अफ़सरों ने बताया कि चूंकि यह एरिया उनकी फायरिंग रेंज का है तो यहां पर कई बार उनके विस्फोटक आइटम्स भी वहां पड़े रहते हैं जिन्हें अनजाने में गांव वाले उठा लेते हैं और उनको तोड़ने पर कई बार उनमें विस्फोट हो जाता है जिससे बड़ी दुर्घटना भी घट जाती है इसलिए ऐसा ना करें।
इंडियन आर्मी और पिछोर पुलिस के इस संयुक्त ऑपरेशन में मेजर हर्षवर्धन सिंह हुड्डा के साथ पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा, थाना प्रभारी पिछोर जितेंद्र मावई, थाना प्रभारी मायापुर नीतू सिंह, चौकी प्रभारी हिम्मतपुर संजय लोधी चौकी प्रभारी खोड कुसुम गोयल और अन्य स्टाफ शामिल रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इंदौर का एमवाय अस्पताल बना मोटापा सर्जरी का राष्ट्रीय केंद्र, आयुष्मान योजना से मरीजों को नई उम्मीद     |     रायसेन जिले में जनगणना की तैयारियां पूर्ण , जिले में 2387 प्रगणक आज 01 मई से करेंगे मकान सूचीकरण का कार्य     |     रेवा तट अलीगंज घाट पर आज राम जानकी मंदिर का भूमि पूजन,पूज्य ब्रह्मचारी के कर कमलों से रखी जाएगी नींव     |     गर्मी में बरसात बनी राहत, मूंग किसानों के खिले चेहरे,वेयरहाउस के बाहर भीगा गेहूं, किसानों की बढ़ी चिंता     |     गैरतगंज के 38 विद्यालयों को मिली खेल सामग्री, 174 फुटबॉल वितरित     |     जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती     |     भोजपुर में बढ़ता जनाक्रोश: कांग्रेस नेता सुभाष पटेल का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल      |     नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, संगठन को मिलेगी मजबूती     |     हाईवे 18 पर सख्त कार्रवाई, 3 घंटे चली चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर गिरी गाज     |     दहीडा गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, किसान को 2 से 3 लाख का नुकसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811