Let’s travel together.

कॉपीराइट एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, नकली ‘महाकोश’ तेल का भंडाफोड़

0 182

रायसेन। जिले में कॉपीराइट एक्ट के तहत एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां हजारों लीटर नकली खाने का तेल और कई ड्रम जब्त किए गए हैं। इस मामले में ‘महाकोश’ ब्रांड के नाम से नकली तेल का उत्पादन और बिक्री की जा रही थी, जो पतंजलि के ‘महाकोश’ ब्रांड से मिलता-जुलता था।

पतंजलि कंपनी के वकीलों और कर्मचारियों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया। नकली ब्रांड ‘महाकोशल’ के नाम से बाजार में तेल बेचा जा रहा था, जो हूबहू असली ब्रांड के पैकेजिंग और डिजाइन की नकल था।

इस अवैध कारोबार को नितिन माहेश्वरी नामक व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बड़े पैमाने पर नकली तेल का उत्पादन कर बाजार में इसकी आपूर्ति शुरू कर दी थी।

कार्रवाई के दौरा भारी मात्रा में ड्रम और पैकेजिंग
नकली उत्पाद की सप्लाई चेन की जांच जारी हे।
पतंजलि के अधिकारियों ने कहा कि ग्राहकों के स्वास्थ्य और विश्वास को ठेस पहुंचाने वाले ऐसे नकली उत्पादों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

पुलिस और कंपनी के अधिकारी अभी भी मौके पर मौजूद हैं और कार्रवाई लगातार जारी है। इस पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों तक भी पहुंचा जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811