Let’s travel together.

कांग्रेस विधायक के विवादित बयान ने तूल पकड़ा,संघ से जुड़े स्वयंसेवकों ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की

0 72

– कोतवाली में दिया आवेदन

– कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर के विवादित बयान पर संघ स्वयंसेवकों ने थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

मध्यप्रदेश के ग्वालियर ग्रामीण से कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक सार्वजनिक मंच से कहते सुने जा रहे हैं—
“जो मर्द थे वो जंग में गए, और जो हिजड़े थे वो संघ में गए।”

इस बयान को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े स्वयंसेवकों दिवाकर शर्मा, जितेंद्र समाधियां और अजय गौतम ने शिवपुरी जिला कोतवाली थाना प्रभारी को एक लिखित आवेदन सौंपा है। आवेदन में उन्होंने विधायक साहब सिंह गुर्जर के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की है।

संघ स्वयंसेवकों ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि यह बयान न केवल ट्रांसजेंडर समुदाय का अपमान करता है, बल्कि संघ जैसे राष्ट्रसेवी संगठन और उससे जुड़े लाखों स्वयंसेवकों की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। यह कथन समाज में लिंग एवं विचारधारा के आधार पर द्वेष और उपहास को बढ़ावा देने वाला है और भारत के संविधान में निहित मानव गरिमा, समानता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे मूल्यों का खुला उल्लंघन करता है।

आवेदन में मांग की गई है कि वायरल वीडियो की तथ्यात्मक जांच की जाए और यदि बयान की पुष्टि होती है तो संबंधित विधायक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की उपयुक्त धाराओं में विधिक कार्रवाई प्रारंभ की जाए। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि शिकायतकर्ता वीडियो साक्ष्य उपलब्ध कराने और व्यक्तिगत रूप से थाना में उपस्थित होकर कथन देने को भी तैयार हैं।

हालांकि अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, लेकिन सामाजिक और राजनीतिक हलकों में इस बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। संघ समर्थक वर्ग में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।

शिवपुरी के संघ स्वयंसेवको ने कहा कि यह मामला केवल संघ या ट्रांसजेंडर समुदाय का नहीं, बल्कि पूरे भारतीय समाज की मर्यादा और सह-अस्तित्व की भावना से जुड़ा हुआ है। ऐसे बयानों को किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जाना चाहिए और वक्ता को कानूनी रूप से जवाबदेह बनाया जाना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811