Let’s travel together.

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 294 बीएलओ को दी गई ट्रेनिंग

0 70

– बीएलओ का प्रशिक्षण का हुआ समापन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के 294 बीएलओ को पीजी कॉलेज शिवपुरी में प्रशिक्षण दिया गया। बुधवार को इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हो गया।
प्रधानमंत्री एक्सीलेंस शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नात्कोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में विधानसभा क्षेत्र 25-शिवपुरी में नियुक्त कुल 294 बीएलओ का प्रशिक्षण 7 से 9 जुलाई तक दिया गया। जिसके क्रम में 7 जुलाई को पहले दिन मतदान केन्द्र क्रमांक 01 से 100 तक, 8 जुलाई को मतदान केन्द्र क्रमांक 101 से 200 तक एवं 9 जुलाई को मतदान केन्द्र क्रमांक 201 से 294 को 94 बीएलओ मतदाता सूची का शुद्धिकरण संबंधी प्रशिक्षण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनुपम शर्मा एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सिद्धार्थ भूषण शर्मा के निर्देश में मास्टर ट्रेनर गजेन्द्र सक्सेना, राकेश शाक्य, राजीब दुबे, राघवेन्द्र गर्ग, चैतन्य राजपूत, धम्मदीप बौद्ध, एईजीएम राजवीर सिंह यादव, सहायक प्रोग्रामर रोहित कुमार थामस, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर हरिन्द्र प्रजापति, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर पवन राय, निर्वाचन शाखा प्रभारी संजय दुबे एवं ऋषभचंद जैन उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स, यूट्यूब, इंस्टाग्राम एवं फेसबुक अकाउंट को बी.एल.ओ. से फ़ॉलो करवाया गया। प्रशिक्षण में विशेष गहन पुनरीक्षण (सिर) एवं आयोग द्वारा प्रदत्त पी.पी.टी. द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से मास्टर ट्रेनर द्वारा हाउस टू हाउस सर्वे करना, फार्म न. 6, 7 एवं 8 की जानकारी, बी.एल.ओ. एप के माध्यम से भरना आदि का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण उपरांत बी.एल.ओ. का ग्रुप बनाकर उपस्थिति दर्ज की एवं 30 प्रश्नों के उत्तर का जबाव ऑनलाइन दर्ज किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811