Let’s travel together.

बेगमगंज में सभी नदी -नाले उफान पर ,तेज बहाव में बाइक समेत युवक बहा, साहसी युवकों ने बचाई जान

0 155

सागर भोपाल मार्ग समेत कई मार्ग हुए बंद

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

क्षेत्र में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश से नगर की निचली बस्तियों में भरा पानी , नदी -नाले उफान पर है।
कल शुक्रवार सुबह से हो रही तेज बारिश से बेगमगंज- सुल्तानगंज मार्ग पर पांडाझिर के पास दुधई नदी पर ठेकेदार द्वारा बनाए गए अस्थाई रपटे पर पानी बढ़ने से बंद है।
आज सुबह करीब 4:00 बजे से परासरी नाले पर पानी बढ़ने के कारण सागर -भोपाल मार्ग बंद हो गया है।
नगर के कई मोहल्ले माला फाटक , महादेवपुरा , मुकरबा , मंडी , परासरी -चुरक्का , दशहरा मैदान के पीछे पलकमती नाला इत्यादि क्षेत्र में जलभराव होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।
क्षेत्र के प्रायः सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के नहीं पहुंचने से अघोषित रूप से बंद है।
चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है।

इसके अतिरिक्त बेगमगंज – बेरखेड़ी – विदिशा मार्ग बेरखेड़ी बीना नदी घाट पर करीब 14 फिट पानी बढ़ने से ये मार्ग भी बंद हो गया है ।
इसके अतिरिक्त बेगमगंज – चंदोरिया मार्ग समेत आसपास के कई पहुंच मार्ग नदी नालों में उफान आने के कारण बंद हो गए हैं ।
वही आज सुबह नैनविलास परसोरा जाने वाले सेमरी नदी के घाट पर पानी बढ़ने के बावजूद एक युवक अपनी बाइक समेत निकलने के प्रयास में बाइक समेत बह गया। जिसे वहां मौजूद लोगों ने बामुश्किल बचाया।

शुक्रवार सुबह से हो रही लगातार बारिश के चलते बेगमगंज सुल्तानगंज मार्ग कल से ही बंद है जबकि आज अलसुबह करीब 4:00 बजे से राहतगढ़ बेगमगंज के बीच में पड़ने वाला परासरी नाले पर जलस्तर बढ़ने के कारण सागर- भोपाल मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है।

नगर के वार्ड क्रमांक 1 माला फटाक से ईदगाह पहुंच मार्ग जोकि ग्राम चंदोरिया , मानपुर , खेरपुर , माला , सिलतिरा को जोड़ वाले मार्ग पर आज करीब 8 फीट पानी होने से यहां का आवागमन भी बंद है ।
वहीं मकबरा मोहल्ले से लेकर कब्रिस्तान होकर बीना नदी जाने वाला कर्बला मार्ग भी बंद है।
इसके मानपुर मार्ग , कोहनिया , बर्री कला एवं हरदोट मार्ग भी बीना नदी के पुल- पुलियों पर पानी बढ़ने से अभी तक बंद है।
बेगमगंज का सड़क संपर्क पूरी तरह सागर एवं विदिशा मार्ग पर टूट गया है ।
केवल बेगमगंज से भोपाल जाने वाले मार्ग पर आवागमन जारी है ।लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। नगर में कई मार्केट तेज पानी करने के कारण बंद हैं। कई दुकानदारों द्वारा सुबह से ही अपनी दुकान नहीं खोली है ओर जो दुकानें खुली है तो उन पर बहुत कम ग्राहक नजर आ रहे हैं।

एसडीएम सौरभ मिश्रा का कहना है कि लगातार हो रही वर्षा से कई मार्ग बंद है। लेकिन किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। सभी नागरिकों को आवागमन में सावधानी बरतना चाहिए। कोई भी नदी -नालों पर से निकलने का रिस्क ना ले।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811