Let’s travel together.

नैनागिरि जैन तीर्थ पर फिर बड़ी चोरी: चौबीसी जिनालय के ताले काटकर दानपात्र से 2-3 लाख की नगदी ले गए चोर

0 346

अभिषेक असाटी  बक्सवाहा

प्रसिद्ध जैन तीर्थ नैनागिरि एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात का शिकार हुआ है। शनिवार देर रात करीब 2-3 बजे अज्ञात बदमाशों ने चौबीसी जिनालय में ग्रांडर मशीन से दरवाजे के ताले काटकर प्रवेश किया। इस दौरान गुप्त भंडार सहित कई अन्य ताले काटे गए और दानपात्रों को भी निशाना बनाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चौबीसी जिनालय क्रमांक 40 के दानपात्र से लगभग 2 से 3 लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली गई, जबकि जिनालय क्रमांक 37 का ताला तोड़ने का असफल प्रयास किया गया। घटना को अंजाम देने के लिए चोरों ने लंबे समय तक ग्रांडर जैसे धारदार औजारों का उपयोग किया।

ग्रांडर की आवाज सुनकर तीर्थ के कर्मचारियों को संदेह हुआ और उन्होंने त्वरित सक्रियता दिखाते हुए हूटर बजाया तथा पहाड़ की ओर जाकर शोर मचाया, जिससे घबराकर चोर भाग खड़े हुए। तीर्थ क्षेत्र के मैनेजर, सहायक मैनेजर, चौकीदार एवं अन्य कर्मचारी तुरंत सक्रिय हो गए।

चोरों की गतिविधियाँ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी हैं। सूचना मिलने पर लगभग सुबह 4 बजे बक्सवाहा थाना प्रभारी सुनीता बिंदुआ मौके पर पहुँचीं। समाचार लिखे जाने तक डॉग स्क्वायड की मदद से भी जांच की जा रही है। इसके जिला पुलिस अधीक्षक अगम जैन सहित अन्य अधिकारी भी वारदात स्थल पर पहुंच रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्षों—2012, 2016, 2021, 2022 और 2023 के अलावा अन्य वर्षों में भी इस तीर्थ क्षेत्र में इसी तरह की घटनाएँ हो चुकी हैं। बार-बार हो रही इन वारदातों से यह प्रतीत होता है कि नैनागिरि जैन तीर्थ की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को योजनाबद्ध तरीके से क्षति पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।

ट्रस्ट कमेटी के मंत्री राजेश जैन रागी (बक्सवाहा) ने तीर्थ क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों से आग्रह किया है कि वे सक्रिय सहयोग करें एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराकर प्रशासन तक पहुँचाएं, जिससे अपराधियों को शीघ्र पकड़ा जा सके। श्री रागी ने बताया कि इस वारदात के अपराधियों की पुख्ता सूचना देने वाले व्यक्ति को ट्रस्ट कमेटी की ओर से 21 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे तथा उसका नाम भी गोपनीय रखा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811