– वृक्ष सुरक्षित, जीवन सुरक्षित” का संदेश देते हुए थाना बासौदा देहात परिसर में 40+ पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया गया
विदिशा पुलिस का हरियाली के प्रति समर्पण: जिले में आज कुल 440 पौधे लगाए गए
विदिशा। पुलिस द्वारा जिले में 01 से 07 जुलाई तक “हरियाली महोत्सव” मनाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बासौदा देहात परिसर, गंज बासौदा में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

हरियाली महोत्सब के तहत विधायक हरिसिंह रघुवंशी, कलेक्टर अंशुल गुप्ता एवं एसपी रोहित काशवानी की मौजूदगी में पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ, एसडीओपी कुरवाई / बासौदा इंचार्ज सुश्री रोशनी सिंह ठाकुर, एसडीएम श्री विजय राय, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव, थाना प्रभारी देहात बासौदा आशुतोष सिंह, थाना प्रभारी शहर बासौदा संजय बेदिया समेत समाजसेवी, पत्रकारगण एवं थाना स्टाफ की उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर 40+ पौधे लगाए और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

जिले के अन्य स्थानों पर भी किया गया वृक्षारोपण –
थाना कुरवाई, चौकी महेलुआ एवं चौकी लायरा में ~200 पौधे लगाए गए। थाना त्योंदा एवं चौकी बागरोद में ~125 पौधे रोपे गए।थाना पथरिया में थाना प्रभारी और स्टाफ के द्वारा 50+ पौधे लगाए गए।थाना हैदरगढ़ परिसर में थाना प्रभारी द्वारा एवं समस्त स्टाफ के द्वारा 25+ पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
एसपी रोहित काशवानी ने सभी से अपील की हे किहरियाली बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। वृक्ष लगाएं और उनकी देखभाल करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

विदिशा पुलिस के सोशल मीडिया से जुड़ें और इस अभियान का हिस्सा बनें
*Facebook: facebook.com/VidishaPolice*
*Twitter (X): x.com/sp_vidisha*
*Instagram: instagram.com/vidisha_police*