Let’s travel together.

भारतीय जनता पार्टी का 46 वा स्थापना मनाया गया

0 137

विदिशा।  प्रत्येक मतदान केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा फहराकर मिष्ठान वितरण कर मनाया स्थापना दिवस भाजपा जिला कार्यालय विदिशा में हुआ मुख्य आयोजन जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक और वर्तमान परिदृश्य की लगी प्रदर्शनी आज भारतीय जनता पार्टी के 46 में स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार भाजपा स्थापना दिवस का कार्यक्रम संपूर्ण विदिशा जिले के 28 मंडलों के सभी मतदान केंद्रों पर उत्साह पूर्वक कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया।

सभी बूथों पर भारत माता दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर भाजपा के झंडा फहरा गए जिसमें सभी वरिष्ठ नेता और जैन प्रतिनिधि अतिथि के रूप में शामिल हुए और जनसंघ से लेकर वर्तमान की भारतीय जनता पार्टी तक के सफर के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार पूर्वक वक्तव्य के माध्यम से जानकारी दी गई ।

इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य आयोजन भाजपा जिला कार्यालय हॉस्पिटल रोड पर संपन्न हुआ सर्वप्रथम भाजपा जिला अध्यक्ष महाराज सिंह दांगी विदिशा विधायक मुकेश टंडन एवं अन्य वरिष्ठ जन द्वारा महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कार्यालय के सामने भाजपा का ध्वज फहराकर जोरदार नारेबाजी की गई एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया और मेंन रोड पर मिष्ठान वितरण भी किया गया

इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय विदिशा में जनसंघ से लेकर वर्तमान की भारतीय जनता पार्टी की सरकार तक के सफर की सभी प्रमुख घटनाओं प्रमुख आयोजन एवं कार्यक्रमों के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसका शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष महाराज सिंह दांगी विधायक मुकेश टंडन भाजपा जिलापदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा किया गया।

इस आयोजन में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष महाराज सिंह दांगी विदिशा विधायक मुकेश टंडन भाजपा वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर शर्मा तोरण सिंह दांगी मनोज कटारे भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान प्रशांत खत्री रामेश्वर किरार दिनेश कुशवाहा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा जिला महामंत्री बलवीर रघुवंशी जिला उपाध्यक्ष संदीप डोंगर सिंह अरुना माझी कैलाश रघुवंशी नरपत सिंह कुशवाहा धनराज दांगी देवेंद्र खुराना मनोज पंजवानी विकास भट्ट प्रशांत शर्मा धर्मेंद्र लोधी दीप सिंह जादौन पप्पू सरदार, वीरेंद्र धाकड़ सुनील साहू जितेंद्र जैन छत्रपाल शर्मा संतोष सोनी महेश सोनी दीपक सक्सेना मोहर सिंह रघुवंशी दीपक तिवारी सुरेश मालवीय हिरदेश मालवीय लियाकत खान कल्लू, रहमान राईन सहित अन्य वरिष्ठ नेता एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे यह जानकारी भाजपा दुर्गा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान द्वारा दी गई है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुल्हा्ड़ी मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को 10 वर्ष की सजा     |     आत्मशक्तिकरण से होगा नशा वृत्ति का स्थायी समाधान : बीके प्रियंका     |     ग्राम पंचायत उचेर मुख्यालय अव्यवस्था के घेरे में सडके हुई खराब     |     डिफॉल्टर किसानों के लिए राहत की ढाल बनी ‘कवच’ योजना, 5 हजार से अधिक किसानों को फिर मिलेगा कृषि ऋण     |     बारेलाल सूर्यवंशी को जिला कार्यकारिणी सदस्य की मिली जिम्मेदारी     |     12 घंटे में देवनगर पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     रायसेन पुलिस द्वारा शासकीय सांदीपनी स्कूल में “पुलिस सृजन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन     |     शिवपुरी में शुरू हुआ पीएम स्वनिधि पखवाड़ा, स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा बिना गारंटी लोन     |     नंगे पैरों में घुंघरू, कंधों पर कांवड़,विदिशा से उज्जैन महाकाल तक आस्था की अनोखी पदयात्रा     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर अज्ञात वाहन ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, तीन की मौत, कई घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811