Let’s travel together.

सांकरा में हुई चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफास, चोरी के 3 सिलेंडर व सामान खरीदने वाले भी गिरफ्तार

0 117

 

सुरेंद्र जैन रायपुर
सांकरा निको।सांकरा के सुने मकान में चोरी करने वाले दो नाबालिगों समेत दो खरीददारों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।
जानकारी के मुताबिक प्रार्थी पुरूषोत्तम करियारे ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराईं कि वह ग्राम सांकरा निको धरसींवा में रहता है तथा नकोड़ा इस्पात सिलतरा में आर.एम.पी.सिप्ट इंचार्ज का कार्य करता है। प्रार्थी दिनांक 26.08.2023 के सुबह 08.00 बजे अपने भाई तथा परिवार के साथ कार्यक्रम में ग्राम भैंसदा, जांजगीर-चांपा गये थे। दिनांक 03.09.2023 के शाम 06.00 बजे घर वापस आकर मकान का मुख्य दरवाजा को खोलकर कमरे के अंदर घुसे तो देखा कि आलमारी का ताला टूटा हुआ था, समान बिखरा पड़ा था तथा कमरे अंदर लगा टी.व्ही., टी.व्ही का रिसिव्हर, रसोई घर में चुल्हा के साथ लगा भरा सिलेंडर एवं खाली सिलेंडर तथा मिट्टी का गुल्लक नही था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर से लगे पेड़ के सहारे घर अंदर प्रवेश कर घर तथा आलमारी का ताला तोड़कर उक्त सामान को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 411/23 धारा 457, 380, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी व चौकी सिलतरा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी उसके परिवार सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ प्रकरण में आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा धरसींवा निवासी 02 बालक, जो विधि के साथ संघर्षरत है की पतासाजी कर पकड़ा गया। घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने के साथ-साथ चोरी की सामग्री को अजय देवांगन एवं राजेश दिवाकर को विक्रय करना बताया गया।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा चोरी की सामग्री क्रय करने पर आरोपी अजय देवांगन एवं राजेश दिवाकर को भी धारा 411 भादवि. के तहत गिरफ्तार किया गया है।

चारो को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से चोरी की टी.व्ही., टी.व्ही. रिसिवर तथा 03 नग गैस सिलेण्डर जप्त* कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

*गिरफ्तार -*

*01. अजय देवांगन पिता विष्णु देवांगन उम्र 27 साल निवासी वार्ड नंबर 11 कैलाश नगर बीरगांव थाना उरला रायपुर।*

*02. राजेश दिवाकर पिता हिरालाल दिवाकर उम्र 23 साल निवासी ग्राम सांकरा थाना धरसींवा रायपुर।*

*03 विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक।*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811