Let’s travel together.

जिला भाजपा कार्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया 46 वा स्थापना दिवस

0 91

जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने फहराया पार्टी का ध्वज, कार्यकर्ताओं ने लगाए बीजेपी जिंदाबाद के जयकारे

सी एल गौर रायसेन

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में रविवार को पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा कार्यालय भवन पर पार्टी का ध्वज फहराया। इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष में जिला भाजपा अध्यक्ष श्री शर्मा सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने मन में संकल्प लिया कि पार्टी की नीतियों के अनुसार हर संभव संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए काम करेंगे। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री शर्मा ने जिला स्तर से लेकर मंडल एवं शक्ति केंद्र सहित सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ता बंधुओ को भाजपा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित राजेश पंथी, श्रीमती वर्षा लोधी, धीरेंद्र सिंह कुशवाह, जमना सेन, हिउस अध्यक्ष चौरसिया, आदित्य शर्मा, वीरेंद्र बघेल, रघुवीर मीणा, कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, बबलू ठाकुर, सी एल गौर, ब्रज विश्वकर्मा, नरेंद्र पटेल, दीपक रघुवंशी, अमित कटियार, भगवानदास, विकास लोहट सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में व्यास पूजन पर विशेष व्याख्यान     |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर का आयोजन मौके पर ही दर्जनों समस्याओं का हुआ निराकरण     |     कुल्हा्ड़ी मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को 10 वर्ष की सजा     |     आत्मशक्तिकरण से होगा नशा वृत्ति का स्थायी समाधान : बीके प्रियंका     |     ग्राम पंचायत उचेर मुख्यालय अव्यवस्था के घेरे में सडके हुई खराब     |     डिफॉल्टर किसानों के लिए राहत की ढाल बनी ‘कवच’ योजना, 5 हजार से अधिक किसानों को फिर मिलेगा कृषि ऋण     |     बारेलाल सूर्यवंशी को जिला कार्यकारिणी सदस्य की मिली जिम्मेदारी     |     12 घंटे में देवनगर पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     रायसेन पुलिस द्वारा शासकीय सांदीपनी स्कूल में “पुलिस सृजन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन     |     शिवपुरी में शुरू हुआ पीएम स्वनिधि पखवाड़ा, स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा बिना गारंटी लोन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811