Let’s travel together.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मेहनत रंग लाई, हफ्ते में सातों दिन चलेगी ग्वालियर- भोपाल इंटरसिटी

0 83

ग्वालियर चंबल को नवरात्रि में मिली एक और सौगात

– केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया ने अपने X पर किया केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

ग्वालियर संभाग के रेल यात्रियों के लिए अभी एक अच्छी खबर है ग्वालियर से भोपाल के लिए जाने वाली ट्रेन को अब सप्ताह में पूरे दिन चलाया जाएगा इसके लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव स्वीकृति प्रदान कर दी है। ग्वालियर चंबल क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग इस बार नवरात्रि में पूरी हुई। बता दें कि क्षेत्रवासियों लंबे समय से मांग कर रहे थे कि ग्वालियर से भोपाल तक जाने वाली इंटरसिटी जो वर्तमान में हफ्ते में सिर्फ 5 दिन चलती है उसको प्रतिदिन चलाया जाए।

सिंधिया ने लिया था संज्ञान, 2024 में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा था पत्र-

इस मांग का संज्ञान लेते हुए मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिख ग्वालियर भोपाल इंटरसिटी को प्रतिदिन चलाने की मांग की थी। उन्होंने जुलाई 2024 में पत्र लिखा था और कुछ महीनों के अंदर अंदर ही इस मांग को रेल मंत्रालय एवं मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंजूरी दी है।

ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी अब प्रतिदिन चलेगी-

अब तक ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस (12198/97) केवल पाँच दिन ही संचालित होती थी, सिंधिया के प्रयासों से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसकी फ्रीक्वेंसी बढ़ाकर प्रतिदिन कर दी गई है। अब ग्वालियर चंबल के यात्री प्रतिदिन भोपाल तक की सुगम यात्रा कर सकेंगे।

स्थानीय जनता को होगा सीधा लाभ-

इस फैसले से ग्वालियर- चंबल शत के निवासियों को सीधे भोपाल के लिए बेहतर कनेक्टिविटी, अधिक यात्रा विकल्प और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

सिंधिया ने अपने X पर किया केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद-

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ग्वालियर भोपाल ट्रेन को हफ्ते में सातों दिन चलाने की मंजूरी देने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811