Let’s travel together.

ट्रकों के चेचिस, इंजिन नंबर में फेरबदल कर धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्जीय गिरोह के फरार 02 आरोपी गिरफ्तार

0 53

रायसेन।कोतवाली पुलिस ने ट्रकों के चेचिस, इंजिन नंबर में फेरबदल कर धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्जीय गिरोह के फरार 02 आरोपियो को गिरफ्तार लड़ने में सफलता प्राप्त की हे।पुलिस पूर्व में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हे।साथ ही 9 ट्रक भी पकड़े गये हे।

दिनांक 09.12.2024 को फरियादी रमेश पिता दम्मूलाल प्रजापति 26 साल जटाशंकर कलोनी दमोह के शिकायत आवेदन की जांच के दौरान ट्रक के चेचिस, इंजिन नंबर में फेरबदल कर विक्रय कर धोखाधड़ी करना पाए जाने पर थाना कोतवाली रायसेन में अपराध क्र. 618/2024 धारा 341(1),336(3), 318(2) BNS इजाफा 111,340(2) BNS का कायम कर जांच में लिया गया था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन, अति. पुलिस अधी. रायसेन  कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में एवं SDOP श्रीमति प्रतिभा शर्मा, सहायतार्थ थाना प्रभारी संदीप चौरसिया के नेतृत्व में टीम गठित कर गंभीरता पूर्वक तलाश पतारसी की गई।

अनुसंधान के दौरान पूर्व में आरोपीगण । फैज मोहम्मद, 2- इमरान खान, 3- फुकरान, 4-उवेश खां, 5. सखावत हुसन को गिरफ्तार किया गया जाकर कुल 09 ट्रकों को जप्त किया गया है।

अन्य आरोपी गण फरार होने से पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में टीम द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे जो तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखविर सूचना के आधार पर प्रकरण के फरार आरोपी ।-सैफ अली खांन पिता अफसर खांन उम्र 31 साल नि. गोविंदपुरा भोपाल, 2- सुरेश पिता दूधनाथ गौङ उम्म्र 48 साल ति. अमरई परिसर बागसेवनिया भोपाल को गिरफ्तार कर  न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लिया गया है, पूछताछ की जा रही है, पूछताछ में ट्रकों की एनओसी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई है। आरोपी सैफ अली खान प्रकरण का मास्टरमाइंड होकर आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 5000 रुपए के ईनाम की घोषणा भी की गई थी

उपरोक्त प्रकरण में आरोपी की पतारसी/गिर., एवं माल बरामद करने में SDOP श्रीमति प्रतिभा शर्मा, थाना प्रभारी संदीप चौरसिया, सउनि सतीश जालवान, उप निरी हरिओम, प्र.आर. 23 संजीव धाकड़, महिला प्र.आर. 371 सुषमा सिंह, आर. 695 शशांक दीक्षित, आरक्षक पुष्पेंद्र,आरक्षक राहुल नामदेव की मुख्य भूमिका रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811