Let’s travel together.

कृषि मंडी में चार दिनी अवकाश से खरीदी रहेगी बंद ,किसानों से 2 अप्रैल को आने की अपील

0 115

शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन

कृषि उपज मंडी समिति के सचिव वीरेंद्र सिंह ने तहसील सहित आसपास की तहसीलों से आने वाले किसानों को आज चार दिन की अवकाश रहने पर मंडी में खरीदी बंद होने की सूचना जारी करते हुए बताया कि दिनांक 29 मार्च शनिवार से मंगलवार 1 अप्रैल तक कृषि उपज मंडी में नीलामी बंद रहने से व्यापारियों द्वारा खरीदी नहीं की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 29 मार्च को व्यापारी संघ का अवकाश ,30 मार्च रविवार शासकीय अवकाश , 31 मार्च सोमवार को ईद उल फितर का अवकाश एवं 1 अप्रैल मंगलवार को बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी के कारण कृषि उपज मंडी प्रांगण में सभी प्रकार की फसलों की खरीदी की प्रक्रिया बंद रहेगी।
इसलिए किसान बंधु उपरोक्त चार दिन तक अपनी , उपज बेचने के लिए नहीं आए ।
2 अप्रैल बुधवार के दिन से मंडी में नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी । इसलिए किसानों से 2 अप्रैल बुधवार से नीलामी प्रक्रिया शुरू होने पर अपनी उपज बेचने के लिए लाने की अपील की है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज में लाडली बहनों की रकम पर किसका डाका? रहस्यमयी तरीके से चार महीने की राशि गायब     |     गधीया आर्द्रभूमि में एक साथ दिखीं स्पॉट-बिल्ड डक और लेसर व्हिस्लिंग डक,पक्षी प्रेमियों ने कैमरे में किया कैद     |     पीएम श्री आत्मानंद स्कूल कुंवरगढ़ में धूमधाम से मनाया गया ‘शाला प्रवेश उत्सव     |     जंगल में बछड़े के साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य करते आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान     |     जैन मुनियों का संघ मंगल चातुर्मास अगवानी पर महाराज जी का भव्य स्वागत     |     नरवर किले से तोप चोरी मामले में पुलिस ने घोषित किया 10 हजार का इनाम       |     सेमरा में बनकर तैयार हुई गौशाला, अब हाईवे पर भटकते मवेशियों को मिलेगा स्थायी ठिकाना     |     हाईवे-18 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए 31 किमी दूर ले जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश     |     बेसर तलाई में गूंजे जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे, भव्य कलश यात्रा के साथ हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811