Let’s travel together.

सहायक प्राध्यापक,ग्रन्थपाल,क्रीड़ा अधिकारी भर्ती में आवेदन करने कि तारीख बढ़ी

0 95

-60 वर्ष के अतिथि विद्वानों कि पीएससी लेना मानवता के खिलाफ एवं अशांवैधानिक-महासंघ

भोपाल।प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में निकली सहायक प्राध्यापक, ग्रन्थपाल, क्रीड़ा अधिकारी भर्ती परीक्षा 2024 में ऑनलाइन आवेदन करने कि तारीख आयोग ने बढ़ा दी है।विज्ञापन क्रमांक 17/2024 से 44/2024 आयोग कि वेबसाइट पर जारी किए गए थे,उक्त विज्ञापन में तारीख 26/3/2024 थी।अब नए तारीख के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने कि अंतिम तारीख 10.04.2025 दोपहर 12 बजे तक हो गई है वहीँ ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार करने कि अंतिम तिथि 12.04.2025 दोपहर 12 बजे तक हो गई है।जिसमें विज्ञापन कि पूरी शर्ते वहीं पूर्वरत रहेंगी।

न्यायालय गए याचिकाकर्ताओं को होगी फॉम भरने कि पात्रता

जो अभ्यर्थी विभिन्न मामलों को लेकर कोर्ट गए थे उन्ही मामले कि सुनवाई में उच्चतम न्यायालय ने सरकार को नोटिस जारी किया था जिसको लेकर सरकार/आयोग ने जारी सुद्धि पत्र में उल्लेख किया है याचिका के मूल विषयवस्तु का उल्लेख करते हुए आयोग को अभ्यावेदन प्रस्तुत करेंगे जिसमें उनके मोबाईल नंबर तथा ईमेल का अनिवार्य रूप से उल्लेख करेंगे।याचिकाकर्ताओं से अभ्यावेदन प्राप्त होने पर ऑनलाइन आवेदन कि लिंक याचिकाकर्ताओं को ईमेल पर प्रेषित कि जाएगी।

वहीं अतिथि विद्वान पीएससी को नहीं मान रहें भविष्य सुरक्षा का हल

सूबे के सरकारी कॉलजों में रिक्त पदों के विरुद्ध वर्षों से सेवा करने वाले अतिथि विद्वान psc को हल नहीं मान रहें हैं। अतिथि विद्वानों का कहना हैं कि 50,55, 60 कि उमर में psc लेना या देना कितना सही हैं। अब नाती पोते बहु बेटियां परीक्षा देंगी कि बाबा दादी पिता???अतिथि विद्वान महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अविनाश मिश्रा ने बताया कि सरकार कई बार अतिथि विद्वानों को स्थाई समायोजन एवं फिक्स वेतन का बोल चुकी है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है जो निराशाजनक है।
इनका कहना हे –
सरकार को संवेदनशील को संवेदनशीलता के साथ रिक्त पदों में वर्षों से सेवा करने वाले अतिथि विद्वानों को स्थाई करना चाहिए, विद्वान अनुभवी हैं योग्य हैं इनको उन्ही पदों में समायोजन करना चाहिए यहीं राजधर्म, राष्ट्रधर्म एवं मानव धर्म हैं।आदरणीय मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री,उच्च शिक्षा मंत्री सहित सभी अतिथि विद्वानों के हितैषी रहें हैं फ़िर भी विद्वानों का भविष्य सुरक्षित नहीं जो समझ से परे है।
-डॉ आशीष पाण्डेय मीडिया प्रभारी, महासंघ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व-जनगणना अभियान तेज, कलेक्टर ने किया जमीनी निरीक्षण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में ‘समर डे सेलिब्रेशन’ का आयोजन: शार्क टैंक थीम पर बच्चों ने दिखाए वर्किंग मॉडल     |     राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक, जिम्मेदारियों का हुआ वितरण     |     पांडुलिपियों कल के संरक्षण हेतु प्रयास प्रारंभ, कमेठी गठित     |     पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की भव्य संगीत संध्या 1 मई को      |     कुंबरगढ़ तालाब के पीछे मिला अज्ञात शव      |     सेवा सुगंधम संस्था ने कराया गरीब कन्या का विवाह     |     प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन 30 अप्रैल को     |     ग्रामीणों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पड़रिया खुर्द में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा मुक्तिधाम अधूरा फर्जी बिलों से लाखों की निकासी     |     ढाई साल से अधूरा ओवरब्रिज, हर 15 मिनट में बंद होते फाटक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811