Let’s travel together.

सिमगा एवं भाटापारा में मिनरल वाटर संयंत्रों पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन का छापा

0 94

सुरेंद्र जैन धरसीवा

गर्मी के मौसम में पेय पदार्थों की मांग बढ़ जाती है, जिससे मिनरल वाटर की खपत भी तेज़ी से बढ़ रही है। इसी बीच, बिना उत्पादन तिथि और एक्सपायरी डेट के बाजार में बिक रहे मिनरल वाटर की शिकायतें मिलने पर बलौदा बाजार कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले के भाटापारा और सिमगा में स्थित विभिन्न मिनरल वाटर पैकेजिंग संयंत्रों का निरीक्षण किया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सिमगा के जायना एग्रो संयंत्र से जील अप पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर और जील अप जीरा फीज कार्बोनेटेड बेवरेज के नमूने लिए गए। इन नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जाएगा, जहां से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का यह कदम जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए उठाया गया है, ताकि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेय पदार्थ मिल सकें। यदि जांच में कोई अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811