Let’s travel together.

जिला अस्पताल में भर्ती मरीज के गायब होने और टॉयलेट में मौत पर कलेक्टर शिवपुरी ने की कार्यवाही 5 नर्सिंग आफीसर निलंबित, प्रभारी डाक्टर सहित सिविल सर्जन को नोटिस

0 141

-सिविल सर्जन ने 4 सफाईकर्मी को हटाया तथा सुपर बाइजर को नोटिस थमाए

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के जिला अस्पताल में एक मरीज के गायब होने और बाद में उसकी लाश एक टॉयलेट में मिलने के बाद कलेक्टर ने इस मामले में कार्रवाई की है। जिला अस्पताल के सर्जरी वार्ड में बने शौचालय में देवी लाल शाक्य का शव मिलने पर कलेक्टर शिवपुरी अक्षय कुमार सिंह ने कडी कार्यवाही करते हुए सर्जरी विभाग की 05 नर्सिंग आफीसर को निलंबित कर दिया वहीं सर्जरी विभाग के प्रभारी चिकित्सक सहित सिविल सर्जन को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इस मामले में सिविल सर्जन द्वारा तत्काल 4 सफाई कर्मियों को सेवा मुक्त कर दिया गया तथा सफाई सुपर वाईजर, सहित अन्य स्टाफ को नोटिस जारी करने की कार्यवाही की है।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चिकित्सालय शिवपुरी में 9 दिसम्बर 22 को पेट में दर्द की शिकायत को लेकर भर्ती हुए 40 बर्षीय देवीलाल शाक्य पुत्र तेजाराम शाक्य निवासी घोसीपुरा कमलागंज शिवपुरी का शव 12 दिसम्बर 22 को सर्जरी विभाग के शौचालय में पडा हुआ प्राप्त हुआ था। इसे कलेक्टर शिवपुरी ने संज्ञान में लेते हुए सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिस पर कलेक्टर शिवपुरी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन के प्रस्ताव अनुसार प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पर सर्जरी वार्ड प्रभारी नर्सिंग आफीसर श्रीमती कमला नगेशिया, नर्सिंग आफीसर कु. मोनिका कटारे, नर्सिंग आफीसर कु. सभ्या पवारे, नर्सिंग आफीसर सुश्री शायला खान, वार्ड वाय सुनील योगी के निलंबन की कार्यवाही की अनुशंसा की है। इसके अतिरिक्त सर्जरी वार्ड के प्रभारी चिकित्सक डॉ पंकज गुप्ता तथा सिविल सर्जन डॉ राम कुमार चौधरी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन ने बताया कि इसके अतिरिक्त मामले की विस्तृत जांच के लिए सिविल सर्जन द्वारा चार सदस्यीय जांच दल का गठन भी किया गया है। जो दो दिवस में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगा। इससे पूर्व सिविल सर्जन डॉ आरके चौधरी द्वारा जहां 4 सफाई कर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया वहीं सफाई सुपर वाईजर नीतेश शर्मा व बलराम कुशवाह सहित नर्सिंग आफीसर और चिकित्सक को नोटिस जारी करने की कार्यवाही की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इस वर्ष भी निकली चुनरी यात्रा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत      |     खबर का असर :: कृष्णा रेसिडेंसी फेज-3 के संचालक को नोटिस जारी     |     शिकायत के बाद एक्शन में नगर पालिका, भवन मालिक को 3 दिन का अल्टीमेटम     |     नकली ट्रेडमार्क का उपयोग कर बेसन एवं आटा पैकेजिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार     |     मां जगदंबे की मनमोहक प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़     |     23 साल बाद अंबाड़ी में लौटी रामलीला की परंपरा, श्रीराम जन्मोत्सव के मंचन से गूंजा पंडाल     |     नवरात्र के चलते खंडेरा वाली माता रानी के दरबार में लग रहा मेला दूर-दूर से आ रहे भक्त     |     भोपाल पहुंचकर आचार्य संघ से लिया आशीर्वाद      |     जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर फूटा नगरवासियों का आक्रोश, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन     |     वेस्ट टू वंडर गतिविधि से एनसीसी केडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811