उवेश खान सिलवानी रायसेन
सिलवानी नगर के वार्ड नंबर 7 पडान मोहल्ले में गुरुवार रात करीब 11:30 बजे आदिवासी परिवार के दो पक्षों में विवाद के चलते जमकर लाठियां और डंडे चले। झगड़े में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व में एक लड़की के भाग जाने की घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई। आरोप-प्रत्यारोप के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि झगड़े की वजह शराब भी हो सकती है, क्योंकि झगड़े के समय अधिकतर लोग नशे में थे। सूचना मिलते ही सिलवानी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सिलवानी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को रायसेन जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें संदीप उइके की हालत नाजुक बनी हुई है। इस झगड़े में चार लोग घायल हुए हैं, राजेश आदिवासी, अमर सिंह, पप्पू उइके, संदीप उइके, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि झगड़े के पीछे असली कारणों की जांच की जा रही है, और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।