रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
आज आरोग्य अस्पताल परिसर में अपने ऑफिस में भाजपा युवा मोर्चा मण्डीदीप (ग्रामीण ) मंडल अध्यक्ष भाई अतुल भार्गव,स्टाफ़ के सदस्य व मित्रजनों के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात सुनी जिसमें UPI सिस्टम व ई-संजीवनी ऐप के उदाहरण से डिजिटल इंडिया की ताक़त के बारे में अवगत कराया।साथ ही भारतीय खिलौनों की विदेश में बढ़ती माँग कि जानकारी दी जो आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार करने का सार्थक उदाहरण है।