Let’s travel together.

कल 30 अप्रैल को CM डॉ. मोहन यादव की सभा एवं पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान का रोड शो एवं सभा

0 115

रायसेन। मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव सिलवानी विधानसभा अंतर्गत बेगमगंज में 30 अप्रैल दिन मंगलवार को प्रातः 10:30 बजे पहुंचकर नया बस स्टैंड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी श्री शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित कर दोपहर 12:10 बजे बीना जिला सागर के लिए प्रस्थान करेंगे।
जनसभा के पश्चात विदिशा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी श्री शिवराज सिंह चौहान, विदिशा लोकसभा संयोजक श्री रामपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी जन आशीर्वाद यात्रा के साथ प्रस्थान करेंगे।
उक्त जानकारी पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह ने देते हुए बताया कि श्री चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा सर्वप्रथम ग्रामीण मंडल बेगमगंज अंतर्गत दोपहर 12:30 बजे ग्राम पाडाझिर आगमन जगह-जगह स्थानीय स्वागत एवं नुक्कड़ सभा, दोपहर 12:40 बजे तुलसीपर आगमन स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत, सुल्तानगंज मंडल अंतर्गत द्वारा दोपहर 12:55 बजे ग्राम मोदकपुर तिराहा पर स्वागत, दोपहर 15:00 बजे ग्राम घोगरी जोड़ स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत, दोपहर 1:15 बजे सुल्तानगंज आगमन स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत एवं नुक्कड़ सभा करेंगे।
श्री चौहान दोपहर 2: 20 बजे सुनवाहा आगमन नुक्कड़ सभा के पश्चात दोपहर 2:35 बजे गोपई में स्थानीय स्वागत, दोपहर 2:50 बजे उमरहरी आगमन स्थानीय स्वागत, दोपहर 3:00 बजे सियार सियारमऊ नुक्कड़ सभा एवं स्वागत, दोपहर 3:30 बजे सिलवानी आगमन स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत एवं नुक्कड़ सभा, 4:30 बजे साइखेड़ा आगमन नुक्कड़ सभा एवं स्वागत, शाम 5:30 बजे बम्होरी आगमन एवं नुक्कड़ सभा एवं स्थानीय स्वागत, शाम 15:30 बजे कुंडली में स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत।

न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी
रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नटेरन पुलिस द्वारा 08जुआरियों को जुआ खेलते हुये किया गिरफ्तार, नगद राशि एवं 03 मोटरसाइकिल जप्त      |     राजमाता श्रीमंत माधवी राजे सिंधिया की स्मृति में ग्राम पंचायत भटनावर में बनेगा पार्क     |     चारधाम यात्रा पर जा रही बस में लगी आग, बस पूरी तरह हुई जलकर खाक     |     सांची जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों के घोटाले की खुलती जा रही परत दर परत     |     मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज सागर आगमन 18 मई को     |     विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर कलेक्ट्रेट, एन एच एम कार्यालयों एवं सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में शिविर     |     डुमना विमानतल पर यात्रियों को सुविधा, एयरोब्रिज के माध्यम से सीधे विमान तक पहुंचे     |     शक्ति भवन के पास पांच एकड़ में बनेगा प्रदेश का पहला मल्टी स्पोर्ट्स इंडोर स्टेडियम     |     क्यूआर कोड स्कैन करते ही बनेगी ओपीडी पर्ची, यह एप करना होगा लोड     |     कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत से सीएनजी टैंक में लगी आग, पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811