बरेली में प्रेमनगर,राधापुरम कालोनी में चोरी करने वाले 4 चोर गिरफ्तार,दो बाईक एक लाख डॉ जेबर,75 हजार से अधिक नगदी जप्त
-गिरफ्तार चारो आरोपी बाड़ी थाना क्षेत्र के चैनपुर गाँव के
रायसेन। जिले के बरेली में एक एक ही कालोनी में तीन जगह और एक अन्य कालोनी में चोरी करने बाले तीन शातिर चोरो को पुलिस ने गिरफ्तार किया हे।पुलिस ने चोरो से ही लाख रुपए मूल्य के आभूषण,75 हजार 500 रुपए नगद और चोरी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकल भी जप्त की हे।

पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेसवार्ता में जिला पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि बरेली में प्रेमनगर कालोनी में हुई चोरी की रिपोर्ट पर पुलिस से मोहल्लो और बाजारो के सीसीटीवी कैमरे खगालना शुरु किया।पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही की पहचान की और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने प्रेमनगर सहित फ़रवरी में राधापुरम कालोनी में भी तीन स्थानो पर चोरी करना स्वीकार किया।पुलिस ने आरोपियों इमरान उर्फ छुटल्ला पिता रहीम खां उम्र 22 साल निवासी चैनपुर थाना बाडी, आसिफ पिता आशिक खां उम्म 30 साल निवासी चैनपुर थाना बाडी, अरमान उर्फ असलम अली उम्र 23 साल निवासी चैनपुर थाना बाडी, अकरम उर्फ छुटल्ली के पास से चोरी किये एक लाख मूल्य के आभूषण,नगद 75 हजार 500 रुपए दो मोटर साइकल जप्त की हे।

गिरफ्तार 4 आरोपियों के खिलाफ पूर्व से जा बाड़ी तथा बरेली पुलिस थानो मे अपराधिक प्रकरण दर्ज हे। आरोपी बाड़ी के चैनपुर गांव के रहने वाले हे।