Let’s travel together.

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम पर आधारित महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन

0 111

 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल में पीसीओएस (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) पर आधारित एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कॉन्फ्रेंस की आयोजक डॉ. रचना दुबे संचालक, हेल्थ एवं राज्य नोडल अधिकारी (प्रिवेंटिव गायनेकोलॉजी एंड इंफर्टिलिटी) ने जानकारी दी कि यह मध्यप्रदेश की पहली ऐसी कॉन्फ्रेंस है, जिसमें विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा पीसीओएस की रोकथाम और बचाव पर गहन विचार-विमर्श किया गया। कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर पीसीओएस सोसाइटी ऑफ इंडिया की अध्यक्ष डॉ. दुरु शाह, कानपुर से पधारी वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मीरा अग्निहोत्री सहित कई प्रतिष्ठित चिकित्सक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने प्रदेश में पीसीओएस की रोकथाम के लिए किए जा रहे सरकारी प्रयासों को साझा किया। इसके साथ ही, प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा पीसीओएस से बचाव और उपचार से संबंधित विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |     सेवा संकल्प यात्रा का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में हुआ जोरदार स्वागत     |     माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति ने गणेश समितियों और अखाड़ों का किया स्वागत     |     हनुमानगढी घोघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने पितृपक्ष में किया तर्पण     |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न     |     अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811