रायसेन। युथ फ़ॉर डेमोक्रेसी कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमे घर घर जा कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है वही साँची ब्लॉक के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राहुल लोधी ने बताया कि साँची ब्लॉक में पदस्थ सभी जनसेवा मित्र अपनी अपनी पंचायतो में जाकर डोर टू डोर मतदाता जागरूकता अभियान चला रहे है इसी कड़ी के तहत आज ग्राम पंचायत नरवर,अंडोल,सिरसोदा में जा कर गाँव के युवाओं और वृद्ध व्यक्तियों से संवाद किया। साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा जारी बारकोड एवं पम्पलेट्स को पंचायत के मुख्य जगहों पर चस्पा किया साथ ही ऐसे मतदाताओं की जानकारी एकत्रित की जो 70% प्रतिशत से अधिक दिव्यांग की श्रेणी में आते है और 80 वर्ष से अधिक की आयु के मतदाता है।

ऐसे फर्स्ट टाइम वोटर्स मतदाता को मतदान हेतु प्रेरित किया एवं यह सुनिश्चित कराया की उनका मतदाता सूची में नाम जुड़ गया है वह मतदान करने अवशय जाए यह उनका प्रथम अधिकार है इस अभियान को सफल बनाने हेतु साँची ब्लॉक के जनसेवा मित्र राहुल लोधी,विद्या चौधरी, निकिता उपाध्याय, शिवानी नाविक,शिखा शक्या,आशीष,फराह,साधना, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।