Let’s travel together.

बेटे कार्तिकेय की बारात लेकर सीहोर से निकले शिवराज…

0 592

अनुराग शर्मा सीहोर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को अपने ज्येष्ठ पुत्र कार्तिकेय की बारात लेकर अपने गृह क्षेत्र सीहोर से निकले। यह बारात भोपाल से जोधपुर के लिए तीन बसों के माध्यम से रवाना हुई। इस दौरान जिले की सीमा के पहले छोर से अंतिम छोर तक बारातियों के स्वागत का सिलसिला बना रहा।
गौरतलब है कि एक पखवाड़े पहले पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान-साधना सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल चौहान की शादी संपन्न हुई है, जबकि अब उनके बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी होने जा रही है। कार्तिकेय जोधपुर निवासी अमानत के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। 6 मार्च को हिन्दु रीति रिवाज से कार्तिकेय-अमानत की शादी होगी। सोमवार को पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान तीन बसों के माध्यम से अपने बेटे की बारात लेकर निकले। इधर जिले की सीमा में प्रवेश करते ही बारात के स्वागत का सिलसिला शुरू हुआ। सबसे पहला स्वागत नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने फंदा टोल पर स्वागत किया राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा द्वारा किया गया, वहीं विधायक सुदेश राय द्वारा होटल रिसॉर्ट में पत्नी अरुणा राय व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बारात का स्वागत किया। सीहोर से लेकर मेहतवाड़ा तक अनेकों स्थानों पर बारात का स्वागत किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811