Let’s travel together.

पर्यटन स्थलों पर भुट्टे बने टूरिस्टो की पहली पसंद

0 84

 

– पर्यटन स्थलों पर मक्के के भुट्टे भी बड़ी संख्या में बिक रहे हैं

– बारिश के दौर में भुट्टे खाने का आनंद ही कुछ और है इसलिए दूर-दूर से लोग इन भुट्टे को खाने के लिए आते हैं

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में इस समय बारिश के बाद विभिन्न पर्यटन स्थलों पर हरियाली बढ़ गई है। हरियाली बढ़ने के बाद बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आ रहे हैं। इसी बीच पर्यटन स्थलों पर मक्के के भुट्टे भी बड़ी संख्या में बिक रहे हैं। आसमान से रिमझिम गिरता पानी और सुहाने मौसम में भुट्टे लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। स्थिति यह है कि शिवपुरी के प्रमुख पर्यटन स्थल है जैसे भदैया कुंड, सिंधिया घराने की छतरी, भूरा खो, बाणगंगा आदि स्थानों पर भुट्टे बेचने वाले लोगों ने अपने ठेले लगा रखे हैं और यहां पर भुट्टे सेक करके उन्हें बेचने का काम कर रहे हैं। बारिश के दौर में भुट्टे खाने का आनंद ही कुछ और है इसलिए दूर-दूर से लोग इन भुट्टे को खाने के लिए आते हैं। मौसम सुहाना हो तो इसका स्वाद और बढ़ जाता है। भुट्टे सेकने के बाद इसमें नमक और नींबू का रस लगाकर इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।

हरियाली बढ़ने से पर्यटन स्थलों पर बड़ी रौनक

शिवपुरी में इस समय बारिश का दो रुक- रुक कर जा रही है। बारिश के बाद शिवपुरी के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर रौनक बढ़ गई है। स्थानीय पर्यटन को यहां घूमने आ रहे हैं बल्कि आसपास के जिले जैसे ग्वालियर, श्योपुर, गुना और उत्तर प्रदेश के झांसी से भी लोग यहां घूमने के लिए आ रहे हैं। जिसके चलते पर्यटक स्थलों पर टूरिस्टो की भीड़ बढ़ी है।

शिवपुरी में अभी तक 350 मिलीमीटर से अधिक हुई बारिश –

शिवपुरी में इस वर्षा काल में अभी तक 350 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। शिवपुरी के जो नदी, तालाब और जलप्रपात हैं वहां पर बारिश के पानी एकत्रित हो गया है और इससे इन प्राकृतिक स्थलों की खूबसूरती भी बढ़ गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का पर्चा निरस्त, भाजपा तीनों सीटों पर निर्विरोध: लोकतंत्र के लिए संकेत क्या हैं?-दीपक कांकर      |     ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत,सूचना के बाद छह घंटे लेट पहुंची जीआरपी पुलिस     |     मंडीदीप घाटी में फिर भीषण सड़क हादसा,खड़े डंपर में पीछे से तेज रफ्तार ट्राला घुसा     |     बेतवा में फैली गंदगी को लेकर नगरवासी मुखर, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल     |     बुकिंग के बाद भी घर तक नहीं पहुंच रही गैस, उपभोक्ता परेशान     |     15 जून के बाद मंडीदीप में अवैध नल कनेक्शनों के खिलाफ अभियान चलेगा , नगर पालिका करेगी सख्त कार्रवाई     |     पार्षदों,नागरिकों ने शमशान घाट अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की सौपा ज्ञापन     |     बारिश से पहले पंचायत द्वारा नालियों की सफाई अभियान तेज     |     विश्व पर्यावरण दिवस  एवं जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्रोत कुआं बावड़ी यदि की पूजा      |     आज 9 जून मंगलवार को आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा संगम मेला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811