Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल एवं सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का किया निरीक्षण

0 182

बालाजी भगवान के किए दर्शन और प्रदेश की समृद्धि की कामना की

छतरपर/भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा और उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने छतरपुर के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भेंट कर आगामी 23 फरवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रस्तावित कैंसर अस्पताल के भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। उप मुख्यमंत्री द्वय ने बागेश्वर धाम में बालाजी भगवान के दर्शन किए और प्रदेश की समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

 

प्रधानमंत्री श्री मोदी करेंगे कैंसर अस्पताल का भूमि पूजन

बागेश्वर धाम परिसर में अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल की स्थापना की जा रही है, जिसका भूमि पूजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 23 फरवरी को करेंगे। इस अस्पताल से प्रदेश के हजारों मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी। उन्होंने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूर्ण की जाएं।

251 कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह

बागेश्वर धाम में 251 कन्याओं के सामूहिक विवाह भी कार्यक्रम 26 फ़रवरी को आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु शामिल होंगी। बागेश्वर धाम में आयोजित होने वाले इस भव्य विवाह कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की कन्याओं के विवाह संपन्न कराए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा और उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने इस कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सांसद श्री मनोज तिवारी, कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल, एसपी श्री अगम जैन, सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811