Let’s travel together.

दुल्हन की मांग भरने के कुछ घंटे बाद ही रेलवे ट्रैक पर मिली दूल्हे की लाश

0 85

 खंडवा। शादी करके ट्रेन से लौट रही बरात में दूल्हे की संदिग्ध मौत हो गई। हादसा ट्रेन से गिरने से होना बताया जा रहा है। जीआरपी द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। मंगलवार को जलगांव से शादी कर दुल्हन और स्वजन के साथ सोहागपुर लौट रहे दूल्हे की घर पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

इस बीच खंडवा के सुरगांव बंजारी के निकट ट्रेन में दूल्हा राकेश पुत्र चंदानानी शौचालय के लिए गया था। काफी देर तक वापस नहीं आने पर तलाश की गई तो वह नहीं दिखा। ट्रेन इटारसी पहुंचने पर स्वजन ने जीआरपी को शिकायत की। स्वजन शिकायत के बाद अपने घर इटारसी पहुंच गए।

स्वजन ने बताया कि मंगलवार जलगांव मे विवाह कार्यक्रम के बाद सभी लोग दुल्हन को साथ में लेकर गरीब रथ ट्रेन से अपने घर सोहागपुर लौट रहे थे। इस बीच राकेश रात में ट्रेन के अंदर लघु शंका के लिए गया। वापस नहीं लौटने पर उसकी तलाश की गई लेकिन नहीं मिला। इसकी इटारसी जीआरपी में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी।

बुधवार सुबह जीआरपी खंडवा से फोन आया कि एक शव सुरगांव बंजारी ट्रैक के पास मिला है। हुलिया राकेश जैसा होने की सूचना पर आए तो देखा की यह तो राकेश का शव है। सूचना पर सिंधी समाजजन भी मदद के लिए अस्पताल पहुंच गए। जीआरपी ने शव का पीएम करवाकर स्वजन को सौंप दिया है।

कैसे गिरा ट्रेन से यह बड़ा सवाल

 

 

 

दूल्हा रात में ट्रेन से कैसे गिरा अब यह सबसे बड़ा सवाल है। इस घटना के बाद परिजन दुख में डूबे हुए हैं। नए दुल्हन अपने पति की मौत की खबर मिलने के बाद सदमे में है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कैसे साइकिल से लग्जरी कारों तक पहुंचा काल भैरव मंदिर का स्वयंभू नाना सरकार?     |     राजगढ़ के महेंद्र छाजेड़ का देहदान, ‘नगर रत्न’ की उपाधि से सम्मानित     |     NH-45 पर धान से भरे ट्रक में लगी आग: शॉर्ट सर्किट की आशंका, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक गंभीर घायल     |     हाईवे किनारे शराब दुकान पर उठे सवाल,शराब20 से लेकर 30% तक ओव्हर रेट वसूली      |     नगर की विभिन्न जनसमसयाओं के निराकरण हेतु युवाओं ने दिया नगर परिषद सीएमओ को ज्ञापन     |     मारु कुमावत सामूहिक विवाह समिति ने किया दानदाता शिवनारायण मोतीलाल सेठ राजगढ़ का सम्मान     |     ग्राम भूसीबेटा में आबकारी अमले की दबिश,हाथ भट्ठी शराब,महुआ,लाहन जप्त     |     कांग्रेस राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का पर्चा निरस्त, भाजपा तीनों सीटों पर निर्विरोध: लोकतंत्र के लिए संकेत क्या हैं?-दीपक कांकर      |     ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत,सूचना के बाद छह घंटे लेट पहुंची जीआरपी पुलिस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811