Let’s travel together.

‘आज हमला हुआ, कल हत्या भी हो सकती है’, पश्चिम बंगाल में ED की टीम पर हमले को लेकर ममता पर भड़के अधीर रंजन

0 91

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ईकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी का तृणमूल कांग्रेस पर हमला जारी है। अधीर रंजन चौधरी ने अब पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को ईडी टीम पर हुए हमले के संबंध में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “ईडी अधिकारियों पर सत्तारूढ़ सरकार के गुंडों के हमले के बाद यह स्पष्ट है कि राज्य में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है. आज वे घायल हुए, कल उनकी हत्या भी हो सकती है, यह मेरे लिए आश्चर्य की बात नहीं होगी।”

टीएमसी ने बीजेपी के नेता पर उठाए सवाल
वहीं, इस हमले पर टीएमसी सांसद शांतनु सेन का कहना है कि, “केंद्रीय बलों से घिरे केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को भड़काया, इसलिए लगातार जवाबी प्रतिक्रियाएं होती रहीं। असल बात तो ये है कि भारत की जनता रोजाना दिल्ली से तैयार होने वाली इस तरह की गहरी साजिश को देखकर निराश है। ऐसा ही कुछ पश्चिम बंगाल में टीएमसी के मामले में हो रहा है। इसके विपरीत, जो व्यक्ति यह सब सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है वह भ्रष्टाचार की सूची में शीर्ष पर है। कैमरे के सामने पैसे लेते हुए पाया गया। उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई क्योंकि वे भाजपा से हैं।”

क्या है पूरा मामला
बता दें कि ईडी की टीम उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली गांव का में राशन घोटाले के केस में टीएमसी नेता एसके शाहजहां शेख के घर छापेमारी करने पहुंची थी। तभी वहां करीब 200 लोग आ गए और ईडी टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने ईडी अफसरों के साथ आए केंद्रीय सुरक्षाबलों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि टीम में ईडी के असिस्टेंड डायरेक्टर भी शामिल थे। हमले में घायल हुए ईडी टीम के सदस्यों को कोलकाता के एक स्थानीय अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811