Let’s travel together.

विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विधायक मुकेश टंडन ने किया भ्रमण

0 91

विदिशा। आपके विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने आज वार्ड क्रमांक 12 मैं भ्रमण किया जिसमें 23 लाख की लागत से संजय कॉलोनी एवं डंडापुरा की विभिन्न गलियों में सीसी निर्माण कार्य शैलेंद्र कंस्ट्रक्शन द्वारा एवं विशाखा कंस्ट्रक्शन द्वारा पेड़ी स्कूल से अंडर ब्रिज क्रॉस कर रायपुर स्कूल तक सीसी रोड निर्माण कार्य किया गया था जो की गुणवत्तापूर्ण नहीं था विधायक  ने इसे रिपेयरिंग करने के निर्देश दिए।

विशाखा कंस्ट्रक्शन द्वारा 26 लाख की लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्य का ठेका लिया जिसमें अधूरा कार्य किया गया एवं ठेकेदार को 12 लाख का पेमेंट भी कर दिया गया है अभी तक शेष निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है इस पर भी कार्यवाही के निर्देश दिए। भृमण के दौरान वार्ड निवासी पाल साहब एवं कला भाई द्वारा बताया गया की सफाई कार्य प्रतिदिन नहीं होता है इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए एवं जयप्रकाश नेमा द्वारा साफ सफाई न होने की बात की गई तथा कचरा गाड़ी समय पर ना आने की शिकायत की गई ।

भाजपा दुर्गा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि  सिंधी कॉलोनी में जल भराव की स्थिति होती है ऐसी शिकायत मिली इस संबंध में अधिकारी कर्मचारी द्वारा निरन्तर निरीक्षण के निर्देश दिए एवं एक निजी प्लाट के पास अंडरग्राउंड लाइन निकालकर जल निकासी की जावे अथवा भू अर्जन कर इस समस्या को हल करने के साथ ही सिंधी कॉलोनी निवासियों को सभी समस्या से मुक्त कराया जाए। भृमण के दौरान कालूराम जी सेन से संपर्क करने पर उनकी वृद्धावस्था पेंशन की शिकायत का निराकरण करने संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए एवं 70 वर्षीय बुलाखी राम कुशवाह की कुटीर की समस्या के निराकरण के लिए इनके मूलभूत कागज ना होने की स्थिति में भू स्वामित्व योजना अंतर्गत भू स्वामी का लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया एवं उनके कागज पूर्ण करवाने के पश्चात कुटीर उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। सिंधी कॉलोनी से लगे नाले का निरीक्षण कर नाले की साफ सफाई करवाने के निर्देश दिए। वार्ड भ्रमण के दौरान दिव्यांग मुन्ना कुशवाह से भेंट हुई जिसमें विधायक जी द्वारा इसे बैटरी वाली गाड़ी उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया अभी वर्तमान में यह ट्राई साइकिल से चलता है जिससे इसे परेशानी होती है।

वार्ड भ्रमण के दौरान प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा मंडल अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा दुष्यंत वर्मा पार्षद प्रतिनिधि हिमांशु राजोरिया, पार्षद प्रतिनिधि सुमित मोतियानी, राजू शर्मा , प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     राजेश श्रीवास्तव होगें अध्यक्ष, अखिल खरे बने महामंत्री, कायस्थ समाज में हुई नियुक्तियां     |     घरेलू गैंस सिलेंडर का अवैध उपयोग : प्रतिष्ठानों पर एसडीएम की छापेमारी     |     नरवाई न जलाएं, मिट्टी की उर्वरता बचाएं: कृषि विभाग की अपील     |     बिजली कंपनी की सख्त कार्रवाई: 10 दिन में 180 कनेक्शन काटे     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में तीन खेल मैदानों का निर्माण, छात्रों में हर्ष का माहौल     |     भूसे से भरी ट्रॉली से लगा जाम, एक घंटे तक थमा रहा ट्रैफिक     |     23 साल बाद ग्राम अंबाडी में फिर शुरू होगी रामलीला, 19 मार्च से भव्य श्रीराम कथा का आयोजन     |     कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में रायपुर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध , कर गहन जांच शुरू     |     गेहूं पंजीयन की अवधि बढ़ाई जाए -किसान जागृति संगठन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811