Let’s travel together.

परिवार परामर्श समिति ने करवाई पति- पत्नी में सुलह,जहां पति की ड्यूटी वही साथ रहूंगी

0 118

 

परिवार परामर्श समिति की बैठक संपन्न

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

मेरे पति की नौकरी वन विभाग में सिलवानी तहसील में है, लेकिन मेरे पति मुझे ससुराल में छोड़कर वहां अकेले रहते हैं, पिछले 5 साल से मैं ससुराल मैं पति के बिना अकेली रहती हूं। मेरा ससुराल में मन नहीं लगता मैं अपने पति के बिना अकेले ससुराल में नहीं रहूंगी ऐसा पूजा (परिवर्तित नाम) का कहना है । ग्राम बम्होरी से आए दंपति के बीच नौकरी बाले स्थान पर पत्नी को ना रखना मनमुटाव का कारण बना, परिवार परामर्श समिति ने दंपति को समझाया दोनों को साथ रहने के लिए राज़ी किया ।

एसडीओपी कार्यालय में परिवार परामर्श समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें केंद्र में 20 प्रकरण रखे गए, जिसमें 3 प्रकरणों मै सुलह होने पर समिति काउंसलरों के द्वारा समाप्त किया गया, तीन प्रकरणों में अनावेदक के द्वारा आवेदक एवं समिति को बार-बार गुमराह करने के कारण 2 प्रकरणों को पंजीबद्ध करने हेतु समिति से अनुमोदन किया गया, 3 प्रकरणों में दंपति ने सोचने विचारने के लिए समय मांगा, 12 प्रकरणों में आवेदकों एवं अनावेदकों की अनुपस्थिति के कारण आगामी बैठक में स्थानांतरित किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से एस डी ओ पी सुरेश दामले, समिति अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम सिंह धाकड़, अधिवक्ता समाज सेवी निखिल प्रभुदयाल खरे, वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा , एडवोकेट शिवगोविंद सिंह, शरद राठी अधिवक्ता, एसडीओपी रीडर महेंद्र परते, आरक्षक राम कुमार धाकड़, चिंटू, बृजेश मौर्य की उपस्थित रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811