मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर शाम 3 बजे से लेकर 6 बजे तक लंबा जाम लगा रहा। जिससे आने-जाने वाले राहगीर 3 घंटे तक परेशान होते रहे। दीवानगंज पुलिस 1 घंटे तक जाम खुलवाने के लिए परेशान होती रही।

जाम की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी वरुण सक्सेना ने आरक्षक सूरज वर्मा आरक्षक राजू चौहान को घटनास्थल पर भेजा 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे पर जाम खुल पाया।
बता दे की भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर इन दिनों रोड पर डामरीकरण का कार्य चल रहा है

डामरीकरण के कारण गुरुवार को लंबे जाम की स्थिति बन गई। हालांकि 2 घंटे पश्चात जाम को खुलवाने की कोशिश की गई मगर अधिक वाहन रोड के दोनों साइड इकट्ठा होने के कारण जाम खुलवाने में काफी समय लगा। रोड के दोनों तरफ 5 किलोमीटर तक वाहन इकट्ठे हो गए थे। इधर कुलहड़िया तक लंबी लाइन लगी थी तो उधर बालमपुर तक लंबी लाइन वाहनों की लग गई थी।