Let’s travel together.

TODAY::राशिफल शुक्रवार 27 मई 2022

0 316

मेष राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बातचीत में सन्तुलित भी रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्च बढ़ेंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृष राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है। सचेत रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन परेशान रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। सन्तान से वैचारिक मतभेद भी हो सकते हैं। शैक्षिक एवं भौतिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहने का प्रयास करें।

मिथुन राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। परिश्रम अधिक रहेगा।

कर्क राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। मन अशान्त रहेगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

सिंह राशि- माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। जीवनसाथी का साथ रहेगा। किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। भाइयों से धन प्राप्ति की योग बन रहे हैं। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। पदोन्नति के भी योग हैं। कारोबार में तरक्की हो सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।

कन्या राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी मित्र से सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। बातचीत में संयत रहें। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियों में सुधार होगा। माता-पिता का साथ मिलेगा।

तुला राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। परिवार का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। घर की सुख-सुविधाओं के लिए खर्च बढ़ सकते हैं। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि- अपनी भावनाओं को वश में रखें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिल सकते हैं। कारोबार में भाइयों का सहयोग मिलेगा। आय वृद्धि होगी।

धनु राशि- मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्च अधिक रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाहन सुख का विस्तार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। कारोबार में सुधार होगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। यात्रा पर भी जा सकते हैं। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे,परन्तु शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

मीन राशि- परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |     इंतजार खत्म, झमाझम बारिश से बदला मौसम, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान     |      टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811