Let’s travel together.

फिर कम हुईं फिल्म आदिपुरुष की टिकटों की कीमतें दर्शकों को थियेटर तक लाने की कोशिश

92

 विवादों में घिरी फिल्म ‘आदिपुरुष’ का एक ही हफ्ते में दम निकल गया है और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में सुधार के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। फिल्म को लेकर मचे बवाल का इसकी कमाई पर काफी असर हुआ और इसके कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसे देखते हुए फिल्म के मेकर्स ने एक बार फिर टिकट की कीमतें कम करने का फैसला किया है। अब इसके 3D वर्जन की टिकट सिर्फ 112 रुपये में मिलेगी। यह ऑफर सोमवार यानी आज से शुरू हो गया है। टीसीरीज और फिल्म के ऑफिशियल ट्विटर पर यह जानकारी दी गई।

पहले भी कम हुई थी कीमत

ये फिल्म शुरुआत से ही विवादों में थी। 16 जून को भारत भर में सिनेमाघरों में रिलीज होने के पहले दो-तीन दिन तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला, लेकिन उसके बाद शुरुआत दिखी, लेकिन पहले सोमवार यानी 19 जून को फिल्म का कलेक्शन 70 से 80 परसेंट तक गिर गया। उसके बाद से थियेटरों में भीड़ लगातार कम होती जा रही है। लागत वसूलने की कोशिश में मेकर्स ने बुधवार को घोषणा की थी कि शुक्रवार और शनिवार को ‘आदिपुरुष‘ के 3D वर्जन के प्राइस 300 रुपये से घटाकर 150 रुपए हो रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद फिल्म की कमाई में कोई उछाल नहीं आया। अब इसकी कीमतें 150 से घटाकर 112 रुपये कर दी गई है।

मामला दर्ज करने की मांग

इस बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर आदिपुरुष के निर्माता, निर्देशक और लेखक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। इस चिट्ठी में लिखा गया है कि फिल्म आदिपुरुष हिंदू धर्म और भगवान राम, मां सीता और रामसेवक भगवान हनुमान में विश्वास और प्रार्थना करने वाले लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है। इसमें भगवान राम और संपूर्ण रामायण की छवि को दर्शाया गया है और निर्माता मल्टीप्लेक्स में रियायती टिकट बेचकर पैसा कमाना चाहते हैं। इससे रामायण के बारे में हमारी सीख और आस्था के बारे में गलत संदेश जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811